रिपोर्ट—मोo मुजाहिद इस्लाम
सहरसा
सदर थाना के भेड़धरी से उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 250 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित छ: लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पिकअप भान भी जब्त किया है। प्रभारी उत्पाद अधीक्षक राजकिशोर सिंह ने बताया कि रात से ही सूचना के आधार पर टीम शराब तस्कर के पीछे थी। भेड़धरी स्थित एक मकान से पिकअप भान से शराब उतारते पकड़ा गया। साथ ही गोदमनुमा कमरे से शराब बरामद किया गया है। कुल मिलाकर 7242 बोतल अंग्रेजी शराब सदर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। वही मुख्य आरोपी हेमंत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शहर के हटियागाछी का रहने वाला है। जिस पर पहले से कई मामले दर्ज है। इसके अलावा शक्ति चौधरी हटियागाछी, दर्शन कुमार महिडगरा महिषी, विकास कुमार महिडगरा, औरंगजेब डुमरेल, चांद सूबेदारी टोला, सहरसा को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब हरियाणा निर्मित है।