ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

पचपैका गांव में दो स्कूली बच्चा की नहाने के क्रम में डूबने से हुई मौत

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के उजियारपुर थाना क्षेत्र पचपैका गांव स्थित, गोही चौड़ में नहाने गए दो बच्चों की मौत नहाने के दौरान डूबकर हो गयी। घटना मंगलवार 6 सितम्बर 2022 की दोपहर करीब 1 बजे की बतायी जा रही है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही, घटनास्थल पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही उजियारपुर थाना के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक, अश्वत्थामा कुमार घटनास्थल पर पहुंच, स्थानीय गोताखोरों की मदद से, दोनों बच्चों के शवों को पानी से निकलवाकर अपने कब्जे में लेते हुए, पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जूट गए हैं। घटना के बाद से दोनों मृत बच्चों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों मृत बच्चों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलख्न्नी गांव निवासी, संजीत महतो के 15 वर्षिय पुत्र संजीव कुमार महतो, तथा उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका गांव निवासी, उदय गिरी के 13 वर्षिय पुत्र गोलू गिरी के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि, मृत दोनों बच्चे घटनास्थल के पास वाली स्कूल, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इन्टर महाविद्यालय में दसवीं व नवमी वर्ग के छात्र थे, जो विद्यालय के समय में ही उक्त पोखरा में नहाने चले गए थे। जहां यह घटना हो गयी। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय प्रशासन के विरूद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात की है।

Related posts

विश्वविद्यालय की तानाशाही रवैया के कारण सैकड़ों छात्र परेशान:- रौशन

ETV News 24

हथियार की खरीद बिक्री का वीडियो हुआ वायरल

ETV News 24

समस्तीपुर सहित बिहार के सरकारी अस्पताल में 4500 पदों पर भर्ती

ETV News 24

Leave a Comment