ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

बिहार में सभी भूमिहीनों का सर्वे 3 महीने में करवा लिया जायेगा

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर :-सभी जिलों को ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। इसके बाद प्रत्येक भूमिहीन को जिला स्तर पर कैंप लगाकर पांच डिसमिल जमीन का पर्चा दिया जायेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने ये बातें समस्तीपुर अतिथि भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास बासगीत पर्चा होने के बाद भी जमीन से बेदखल कर दिया गया है, उन्हें फिर से जमीन पर कब्जा दिलाया जायेगा। भूदान के जमीन की भी पहचान की जायेगी। मार्च 2024 तक सूबे में जमीन सर्वे का काम पूरा कर लिया जायेगा। इसके लिए 2745 राजस्व कर्मियों की जल्द ही बहाली की जायेगी। इसमें 103 पद सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 257 कानूनगो, 2018 विशेष सर्वेक्षण अमीन, 145 लिपिक और 222 पद संविदा अमीन के हैं। इससे जमीन सर्वे के काम में बेहद तेजी आयेगी। जमीनी दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन होने से जमीन विवाद के मामलों में काफी कमी आयेगी। बिहार में जमीन से जुड़े सुधार बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने पर खासतौर से फोकस किया जा रहा है। रसीद कटाने जैसी कई गतिविधियां ऑनलाइन हो गयी हैं। परंतु अभी भी दाखिल-खारिज समेत अन्य कई कार्यों में शिकायतों को दूर करते हुए न्याय दिलाने पर जोर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जमीन का नक्शा ऑनलाइन और घर तक डाक से पहुंचाने की व्यवस्था में तेजी लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मियों के लैपटॉप या डेस्कटॉप देने पर भी विचार किया जा रहा है। मापी के कार्य को सभी सीओ को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही राज्य में ई-मापी की सुविधा शुरू होगी। इसमें रैयत को मापी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। अंचल कार्यालय जाकर आवेदन देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रेस वार्ता में राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, सरायरंजन विधानसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी अरविन्द सहनी, राजद प्रदेश सचिव व मो० नगर के प्रमुख जवाहर लाल राय, राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय, जद यू नेता रामदेव महतो, अनंत कुशवाहा, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद रंजीत राय, युवा राजद जिलाध्यक्ष राजू यादव, राजद के वरीय नेता सत्यविन्द पासवान, रामविनोद पासवान, प्रोफेसर विजय यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव विजय कुशवाहा, डा० सूरज दास, पूर्व उप प्रमुख प्रमोद राम, राजेश्वर महतो, जिला परिषद् के पूर्व अध्यक्ष रेणु राज, पूर्व जिला पार्षद पूनम देवी, कांग्रेस नेता ठाकुर मनोज भारद्वाज, डोमन राय, परमानन्द मिश्रा, बच्चा बाबू गिरी, मो० शाहनवाज हसीब, अमित कुमार मुन्ना, संजीत कुशवाहा, भोला सिंह, राकेश कुमार, अमर कुमार, रंजीत कुशवाहा, दीपक यादव, अजीत यादव, आलोक राज, चमन यादव, कुंदन सिंह, अशोक कुमार कुशवाहा, ज्योतिष महतो, प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा, रविन्द्र कुमार रवि, मनोज पटेल, संतोष कुशवाहा उर्फ निराला, मो० राजा सहित महागठबंधन के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

SP, मनोज कुमार, ने अंतरजिला लूट गिरोह का किया भंडाफोड़

ETV News 24

नासरीगंज प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुख्यालय से रहती है गायब

ETV News 24

पंच भिखारी साह के आकस्मिक निधन पर ग्राम कचहरी वासुदेव पुर को हुआ अपूरणीय क्षति – किरण देव यादव

ETV News 24

Leave a Comment