ETV News 24
खगड़ियाबिहार

पंच भिखारी साह के आकस्मिक निधन पर ग्राम कचहरी वासुदेव पुर को हुआ अपूरणीय क्षति – किरण देव यादव

गोगरी, खगड़िया

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने बताया कि खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बासुदेवपुर पंचायत ग्राम कचहरी के वार्ड नंबर आठ के पंच भिखारी साह उम्र लगभग साठ वर्ष का असामयिक निधन हो गया।
सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने पंच के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया । उन्होंने कहा पंच के निधन से ग्राम कचहरी को गहरा आघात पहुंचा है , अपूरणीय क्षति हुआ है। आश्रितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया।
पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने जिला प्रशासन से उक्त के आश्रितों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने की मांग किया।
वही वासुदेवपुर ग्राम कचहरी के सरपंच बालकृष्ण यादव, अलौली सरपंच रंजू कुमारी, संघ के धर्मेंद्र कुमार अर्जुन महतो विभा देवी मनोज कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया।

Related posts

भूमि विवाद में हुई मारपीट में 5 लोग घायल एक की हिलत नाजुक

ETV News 24

भोला टाकीज-मुक्तापुर रेल गुमटी पर आभरब्रीज निर्माण शुरू करने को लेकर डीआरएम के समक्ष धरना दिया

ETV News 24

नशे की हालत में चालक सहित दो सवारी गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment