ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

सांप के काटने से वृद्ध कि मौत, घर में छाया मातम

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर : जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत स्थित गोपालपुर गांव वार्ड संख्या 5 के एक अधेड़ को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक 78 वर्षीय लखन पासवान अपने ससुराल गोपालपुर में रह रहा था। अपने दरवाजे पर बैठा था एक जहरीला सांप निकल कर आया और उसे डंश लिया। ग्रामीण सहित परिजन अधेड़ को ले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर चलें तब तक उसकी मौत हो गई। उसके शव को ग्रामीणों की मदद से पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। उक्त आशय की जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है। बहरहाल लखन पासवान की मौत से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ था।

Related posts

उजियारपुर प्रखंड में मत्स्यजीवी चुनाव गहमागहमी के साथ संपन्न, शर्मिला देवी बने मंत्री, 30 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड

ETV News 24

जकी अहमद आरजू राजद जिला महासचिव

ETV News 24

लखन मोड़ पर नाला को कनेक्टेड करने के लिये पुलिया का होगा निर्माण

ETV News 24

Leave a Comment