प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी गांव के पूर्व मुखिया स्वर्गीय मोहम्मद अयूब के पुत्र जकी अहमद आरजू को राजद जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष पूर्व एमएलसी रोमा भारती ने श्री आरजू को जिम्मेदारी सौंपी है। इनके मनोनयन पर प्रखंड क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। खुशी का इजहार जताने वालों में पैक्स अध्यक्ष रजनीश राय रामनाथ राय राम श्रेष्ठ दिवाकर उमा राय रामबाबू महतो पूर्व राजद अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल है।