ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

नगर परिषद ने ठाना है पॉलिथीन मुक्त बनाना है अब अभियान चला चलाकर रोका जाएगा

रोहतास ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ नोखा से मंटु कुमार की रिपोर्ट

नोखा/रोहतास। प्लास्टिक से नुकसान को देखते हुए सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर 1 जुलाई से रोक लगा दिया है। जिसको लेकर एक अभियान छेड़ दिया गया ताकि प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को बचाया जा सके। जिस प्लास्टिक से खेत बंजर हो जाए और लोगों को सेहत पर असर पड़े उस प्लास्टिक पर रोक लगा कर के सभ जीव जंतुओं के साथ सरकार की कदम की सभी लोग जिसको लोग समर्थन भी किया जागरूक लोग पहले ही प्लास्टिक का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था और रोक लगने के पूरी तरीके से प्लास्टिक छोड़ दिया है लोगों से जागरूक कर रहे हैं। जिनमें नगर परिषद के कई लोग शामिल हैं सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में ईओ अमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक में उपस्थित नगर परिषद के सभी विद्यालय के शिक्षक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने पर चर्चा की गई। जिनमें कहा गया कि इसके लिए जागरूकता अभियान चलाई जाएगी। जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली, दीवाल लेखन, कर लोगों को जागरूक करने के लिए लाउडस्पीकर से प्रचार किया जाएगा। इससे होने वाले नुकसान को लोगों को बताया जाएगा। साथ ही नगर परिषद में बनाकर के दुकानों पर छापामारी अभियान चलाई जाएगी। ईओ अमित कुमार ने बताया कि कोई भी दुकानदार पॉलिथीन का इस्तेमाल करते पकड़ा जाएगा या इसका इस्तेमाल करते पकड़ा जाएगा तो जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयारी कर ली गई है। बैठक में लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया इस मौके पर नगर परिषद के निवर्तमान उप मुख्य पार्षद राजेंद्र कुमार सिंह, सत्यनरायन प्रसाद, ददन सिंह, दीपक मोहन सहित नगर परिषद एक कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

कल्याणपुर:-इंसाफ मंच की हुई बैठक

ETV News 24

राजद वाले डॉक्टर सुनील कुमार सिंह बने बिहार विधान परिषद में सत्ताधारी दल के मुख्य उप सचेतक

ETV News 24

समस्तीपुर पहुँचे इमरान प्रतापगढ़ी ने 5 राज्यों में कांग्रेस की जीत का किया दावा

ETV News 24

Leave a Comment