ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर पहुँचे इमरान प्रतापगढ़ी ने 5 राज्यों में कांग्रेस की जीत का किया दावा

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर पहुंचे कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी कहा है कि तेलंगाना सहित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और राजस्थान में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। यह विधान सभा चुनाव नहीं है बल्कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है।
इंडिया गठबंधन से बीजीपी घबराई हुई है
उन्होंने कहा कि यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी बीजेपी पार्टी इंडिया एलाइंस बनने के बाद बौखलाई हुई है। भाजपा परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन द्वारा बार-बार यह कहा जाता है कि इंडिया गठबंधन में टूट है जबकि जबकि भाजपा इस गठबंधन से घबराई हुई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय है।
पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में वह कई राज्यों का किया भ्रमण
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के पांच राज्यों में हो रहे उप-चुनाव में वह लगभग सभी राज्यों के सत प्रतिशत विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया है। मतदाता कांग्रेस के पक्ष में गोल बंद है।उधर, प्रेस कॉन्फ्रेंस से पूर्व समस्तीपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे गर्म जोशी के साथ राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अबू तमीम, युवा नेता मो. तनवीर के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

समस्तीपुर पुलिस ने एक बार फिर टॉप टेन में आने वाले अपराधियो को गिरफ्तार किया

ETV News 24

बाघी-आधारपुर में जनसंपर्क अभियान चलाकर हाथ छाप पर वोट मांगा

ETV News 24

भारतीय नारी आंदोलन की नायिका सावित्रीबाई फूले एवं फातिमा शेख की ऐपवा ने मनायी जयंती

ETV News 24

Leave a Comment