ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

भारतीय नारी आंदोलन की नायिका सावित्रीबाई फूले एवं फातिमा शेख की ऐपवा ने मनायी जयंती

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

*सावित्रीबाई फूले एवं फातिमा शेख की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की*

*सावित्रीबाई फूले एवं फातिमा शेख को याद करने का मतलब उनके संघर्ष को याद करना- बंदना सिंह*

प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले एवं फातिमा शेख का जन्मदिन उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सामूहिक चर्चा कर बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के बहादुरनगर दलित बस्ती में मनाया गया!
कार्यक्रम की अध्यक्षता ऐपवा नेत्री रजनी देवी ने किया. नीलम देवी, रधिया देवी, सिया देवी, जानकी देवी, रूपसी देवी आदि महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित थीं!
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फूले एवं फातिमा शेख को याद करने का मतलब है उनके संघर्ष को याद करना!उन्होंने आगे कहा कि महिला शिक्षा का अलख जगाने के कारण उन्हें घर से निकाल दिया गया बाबजूद वे महिला शिक्षा के पथ पर अग्रसर रहीं. हमें उनसे प्रेरणा लेकर उनके द्वारा छेड़े गये संघर्ष को आगे बढ़ाना चाहिए!

Related posts

देश का पहला मॉब लिंचिंग, जिसमें सिर्फ एक राजनेता को मिली फाँसी की सजा

ETV News 24

शिव शक्ति कोचिंग सेंटर की 8 विद्यार्थियों ने सिमुतला की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर नाम किया रौशन

ETV News 24

पिता की ससुरारी संपति हडपने के लिए पुत्र और बहु ने वृद्ध माता पिता को भूखे प्यासे घर में बंद कर कई माह तक करता रहा प्रताड़ित , आरोपी पुत्र गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment