ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

वीआईपी के जिला कार्यालय पर वीरांगना महान फूलन देवी की 21वी शहादत दिवस मनाई गई

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी समीप विकासशील इंसान पार्टी के जिला कार्यालय पर दिन के 11:00 बजे वीरांगना महान फूलन देवी की 21वी शहादत दिवस के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा उनके प्रतिमा पर माला व पुष्प अर्पित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू ने किया, वहीं उन्होंने बताया कि उनके शहादत दिवस आज बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश पार्टी सुप्रीमो माननीय श्री मुकेश साहनी जी के नेतृत्व में मनाया जा रहा है महान फूलन देवी एक नाम ही नहीं बल्कि विद्रोह की क्रांतिकारी कहानी भी है हमारे समाज में हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेगी। आज के ही दिन 25 जुलाई 2001 को शेर सिंह राणा नाम के जातिवादी हत्यारों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं इस मौके पर एहशान खान, पुष्पा सहनी, अजय साहनी ,श्याम साहनी, भीष्म कापर, काजल कुमारी, संतोष कुमार, साहनी, संगीता कुमारी, राजकुमार साहनी, परशु राम कुमार साहनी, सोनू कुमार, मासूम कुमार ,विनोद साहनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

पिछले 9 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबो के लिए समर्पित रहा – उपेन्द्र कुमार कुशवाहा

ETV News 24

सात निश्चय पार्ट- 2 की घोषणा से विपक्ष के हौसले पस्त : रंजीत झा

ETV News 24

मीटर बाईपास कर विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

ETV News 24

Leave a Comment