ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

रमना दरगाह पर चादरपोशी कर लालू यादव की सेहतयाबी और लंबी उम्र के लिए मांगी दुआएं

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के रामाश्रय नगर रमना मैदान स्थित बाबा हजरत लुकमान शाह रहमतुल्लाह अलैहे के दरगाह शरीफ पर ईद उल अजहा के मौके पर राजद मीडिया प्रभारी राज दीपक ने चादरपोशी करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सेहतयाबी और लंबी उम्र के लिए दुआएं मांगी। साथ ही जल्द से जल्द स्वस्थय होकर हम सबो के बीच आने की कामना की। वहीं इस मौके पर काफी संख्या में हिन्दू मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने भी मजार पर चादरपोशी की एवं दुआएं मांगी। हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश देने के साथ-साथ यह पर्व शान्ति – सदभाव एवं आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। बताते चले की राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। उनकी तबियत पहले से काफी बेहतर हो रही है। इधर उनके सेहतमंद होने के लिए प्रार्थना और दुआओं का सिलसिला जारी है। ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है तो कहीं उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआओं में हाथ उठ रहे हैं। सभी की प्रार्थना है कि लालू प्रसाद जल्द स्वस्थय हो जाएं। राजद के मीडिया प्रभारी ने कहा कि ईश्वर से वे प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द उनके नेता को स्वस्थ करें, वे गरीबों के मसीहा हैं। मीडिया प्रभारी के साथ दरगाह पर राजद के प्रदेश सचिव नंद किशोर महतो, पूर्व उपमुख्य पार्षद चंदन प्रसाद आदि ने भी मजार पर माथा टेककर दुआएं मांगी।

Related posts

बिक्रमगंज में समाजिक कार्यकर्ता के निधन पर शोक की लहर

ETV News 24

किसानों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हवाले करना बंद करे सरकार

ETV News 24

कृष्ण जन्मोत्सव पर आकर्षण का केंद्र बना मंदिरों का सजावट

ETV News 24

Leave a Comment