ETV News 24
बिहारभोजपुर

किसानों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हवाले करना बंद करे सरकार

आरा सिटी रिपोर्टर रूबी कुमारी

आरा भोजपुर किसान बिल के खिलाफ जिला मुख्यालय समेत प्रखंडों में धरना आयोजित किया विरोध किया गया। अगिआंव से संवाद सूत्र के अनुसार, भाकपा-माले पोलित व्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हवाले करना बंद करें। वे जिले के अगिआंव प्रखंड मुख्यालय में अखिल भारतीय किसान महासभा के आह्वान पर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना के 11 वें दिन मुख्य वक्ता पद से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कानून किसानों के भविष्य को खतरे में डालेगा और देश में खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर संकट खड़ा करेगा। कृषि उत्पादन, भंडारण और वितरण जैसा कार्य कंपनियों के हाथों में चला जाएगा। जिससे किसानों की आर्थिक हालत बद से बदतर हो जाएगी। माले विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कुछ नहीं कहा कि कृषि कानून संविधान सम्मत है या नहीं। कानूनों पर रोक लगाने का उद्देश्य केवल कुछ सफलता का बोध कराकर आंदोलनकारी किसानों को बिखेर देने का है। धरना की अध्यक्षता माले जिला कमेटी सदस्य दसई राम तथा संचालन प्रखंड सचिव रघुवर पासवान ने किया। अन्य शामिल स्थानीय सदस्यों में पसंस देवांती देवी, जयकुमार सिंह, भोला यादव, उपेन्द्र सिंह, विनोद चौधरी, विष्णु, प्रमोद सिंह, इनौस नेता अखिलेश गुप्ता, अमित यादव, अपु यादव आदि थे। पीरो से संवाद सहयोगी के अनुसार संवाद सहयोगी प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित धरना में पूर्व विधायक चन्द्रदीप सिंह के अलावा किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष दुदून सिंह, प्रखंड सचिव संजय सिंह, माले नेता अरुण सिंह, श्रीभगवान राम, दिनेश्वर राम, मनोज राम, मुन्ना राम, मुनमुन सिंह, नंदकिशोर गुप्ता आदि थे। जगदीशपुर से संवाद सहयोगी के अनुसार किसान महासभा के आह्वान पर विभिन्न मांगों को ले आयोजित धरना में शामिल लोगों में माले के प्रखंड सचिव विजय ओझा, उमेन्द्र प्रसाद, श्रीराम यादव, नंदजी यादव, हरेराम, बृजमोहन राम, रमाकांत राम, अरुण कुमार, जितेन्द्र ठाकुर और आइसा नेता शाहनवाज खान आदि थे। गड़हनी से संवाद सूत्र के अनुसार मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में माले नेता छपित राम, इंद्रदेव राम, किसान नेता रामबाबू यादव, अमिन भारती, अवधेश पासवान आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। कोईलवर से संवाद सूत्र के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में जारी धरना-प्रदर्शन के दौरान नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका गया। एक ज्ञापन भी अंचलाधिकारी को सौंपा गया। कार्यक्रम में शामिल माले नेताओं में जिला कमेटी सदस्य विष्णु ठाकुर, नंदजी, ललन यादव, चंदेश्वर राम, किसान महासभा के जिला कमेटी सदस्य दशरथ कुशवाहा, जनक गुप्ता, विजय यादव, विशाल, सुरेश कुशवाहा आदि थे। तरारी से संवाद सूत्र के अनुसर प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित धरना में शामिल प्रमुख नेताओं में खेमस के कामता प्रसाद, किसान नेता रामदयाल पंडित, विजेन्द्र सिंह और रामबच्चन राम आदि थे। सहार से संवाद सूत्र के अनुसार मांगों को ले प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना को विधायक सुदामा प्रसाद ने संबोधित किया। इसमें शामिल नेताओं में उपेन्द्र भारती, मदन सिंह, रामानंद ठाकुर एवं रामदत्त राम आदि थे
संदेश से संवाद सूत्र के अनुसार माले प्रखंड प्रभारी जीतन चौधरी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। इसमें नीलम कुंवर, धर्मेन्द्र सिंह, भगवती चौधरी, रवीन्द्र साव आदि शामिल थे

असंवेदनशील है भाजपा-जदयू सरकार: जवाहर लाल

आरा भाकपामाले जिला सचिव जवाहर लाल सिंह ने कहा कि भाजपा-जदयू की सरकार असंवेदनशील है। वे स्थानीय सदर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की तरह बिहार की नीतीश सरकार भी किसानों के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है। दिल्ली की तर्ज पर बिहार में भी किसान कड़ाके की ठंड के बावजूद दिन-रात किसान समेत जिले के विधायक धरना पर बैठे हैं, लेकिन नीतीश राज के एक भी मंत्री अथवा अधिकारी आंदोलनकारियों से मिलने अथवा बातचीत करने तक नहीं पहुंचा। यह घोर निदनीय है। अनिश्चितकालीन धरना को आज प्रदर्शन के बाद तत्काल स्थगित कर दिया गया। लेकिन आंदोलन को तीव्र करने के लिए आगामी 18 जनवरी को किसान महिला दिवस के रुप में मनाया जाएगा। 23 जनवरी को छात्र-नौजवानों द्वारा आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में प्रदर्शन होगा, 25 जनवरी को गांव-गांव में मशाल जुलूस, 26 जनवरी को खेती बचाओ-राशन बचाओ-देश बचाओ-संविधान बचाओ संकल्प दिवस के रुप में मनाया जाएगा। वहीं 30 जनवरी को महागठबंधन की ओर से मानव श्रृंखला बनाया जाएगा। धरना स्थल पर शामिल अन्य नेताओं में किसान महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू यादव के अलावा इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी, आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार, पप्पू कुमार, माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम, गोपाल प्रसाद आदि थे

Related posts

राजद के एससी एसटी प्रकोष्ठ का बैठक किया गया

ETV News 24

मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी गजेंद्र कुमार ने कार्यभार संभाल लिया

ETV News 24

महिला ने चोरी को लेकर थाने में दिया आवेदन

ETV News 24

Leave a Comment