संवाददाता तिलौथू प्रीती कुमारी
भारती शिक्षा समिति, बिहार के वेबसाइट bsspatna.in का अनावरण माननीय शिव कुमार, राष्ट्रीय मंत्री, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के करकमलों द्वारा शनिवार को ऑनलाइन किया गया। वेबसाइट अनावरण के पश्चात अपने आशीर्वचन में उन्होंने कहा कि नई तकनीकी ज्ञान का समावेश कार्यकर्ताओं के कार्य क्षमता में कई गुना वृद्धि करती है। निश्चित रूप से विद्या भारती दक्षिण बिहार की प्रांतीय इकाई भारती शिक्षा समिति बिहार के कार्यकर्ताओं में वेब साइट अनावरण होने पर कार्य में गुणात्मक वृद्धि एवं आज के समय में जो मूलभूत आवश्यकता है उसकी पूर्ति करेगा। आज के समय में एक साथ एक गति में कार्य करने के लिए मैं, भारती शिक्षा समिति, बिहार को बधाई देता हूं।
इस ऑनलाइन कार्यक्रम में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली, विद्या भारती, उत्तर-पूर्व एवं भारती शिक्षा समिति बिहार के कई अधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मंच का संचालन प्रकाशचंद्र जायसवाल, प्रदेश सचिव, भारती शिक्षा समिति, बिहार एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ शांति मंत्र, रामचंद्र आर्य, प्रदेश कार्यालय प्रमुख, भारती शिक्षा समिति, बिहार के द्वारा किया गया।