बिक्रमगंज संवाददाता
रोहतास जिले से काराकाट मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी गजेंद्र कुमार ने कार्यभार संभाल लिया। पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी से पदभार ग्रहण किया। पूर्व मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार द्वारा प्रभार सौंपा गया। सभी जनप्रतिनिधियों एवं मनरेगा कर्मियों ने नए अधिकारी का स्वागत किया। मौके पर जेई मो. खालिद, मनोज कुमार तिवारी, मुन्ना भारती, जयश्री गांव के रितेश सिंह, बुढ़वल के बिरेंद्र सिंह, गम्हरिया के सुमेश्वर चौधरी, दिलीप राम, पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार तिवारी, अकबर हुसैन आदि मौजूद थे