ETV News 24
खगड़ियाबिहार

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर किया गया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

अलौली खगरिया बिहार

*जागरूकता एवं आर्थिक सुधार से ही बाल श्रम जैसे सामाजिक कलंक को किया जा सकता है समूल समाप्त – किरण देव यादव*

*बाल श्रम के कारण, निवारण, योजना, लाभ विषय पर की गई चर्चा*

*अलौली* फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के तत्वाधान में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन ग्राम कचहरी अलौली के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन के संस्थापक अध्यक्ष सह पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया तथा कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत सरपंच रंजू कुमारी ने की।
कार्यशाला में बाल श्रम के कारण निवारण योजना लाभ विषय पर चर्चा की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए किरण देव यादव ने कहा कि बाल श्रम सामाजिक अभिशाप एवं गैर कानूनी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता एवं आर्थिक स्थिति में सुधार से ही बाल श्रम जैसे सामाजिक कलंक को समूल समाप्त किया जा सकता है।
उन्होंने बाल श्रम, बाल व्यापार, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण, बाल हिंसा, निषेध तथा बाल शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा अधिकार कानून संबंधी मुद्दे पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि बाल श्रम विमुक्ति के बाद सरकार द्वारा पुनर्वास, मुख्यमंत्री सहायता राशि एवं श्रम विभाग द्वारा आर्थिक लाभ दिया जाता है।
श्री यादव ने कहा कि सरकार प्रशासन के सक्रियता, सरकारी योजना, प्रोत्साहन के बावजूद आज हमारे समाज में विभिन्न प्रतिष्ठानों में बाल मजदूरी किया जा रहा है जो घोर निंदनीय है।
जागरूकता कार्यक्रम में कामगार यूनियन के अध्यक्ष चंद्रजीत यादव, असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन के सचिव सुनील कुमार, लालू कुमार नवीन कुमार टुनटुन शर्मा अमित कुमार विनोद राम मंटू शर्मा पाना देवी महेंद्र यादव फरकिया मिशन के महासचिव दिनेश शाह आदि ने भाग लिये।
कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं , बुद्धिजीवियों, जन प्रतिनिधियों , श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाल मजदूरी रोकने का संकल्प लिया।

Related posts

पंचायत चुनाव नामांकन के चौथे दिन 421 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

ETV News 24

पानी की तेज वहाव के कारण मझारी बाँध में कटाव। DM,एवं SP, ने संभाली कमान

ETV News 24

प्रमुख के कार्यालय का शुभारम्भ जिला परिषद अध्यक्ष ने किया

ETV News 24

Leave a Comment