ETV News 24
खगड़ियाबिहार

महान विद्वान सर्वहारा नेता कार्ल मार्क्स का विचारधारा आज भी प्रसांगिक – किरण देव यादव

खगड़िया

भाकपा माले ने मनाया कार्ल मार्क्स का 139 वीं पुण्यतिथि,

” दुनिया के मजदूरों एक हो ” का नारा किया बुलंद

कार्यक्रम में शोषणविहीन – वैज्ञानिक समाजवाद की स्थापना करने एवं व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

भाकपा माले के तत्वाधान में महान विद्वान सर्वहारा के नेता कार्ल मार्क्स का 139 वीं पुण्य तिथि इस्लामपुर के संपर्क कार्यालय में मनाया गया।
इस अवसर पर कार्ल मार्क्स के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर उनके विचारों को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया, तथा कॉमरेड कार्ल मार्क्स अमर रहे, वैज्ञानिक समाजवाद जिंदाबाद , पूंजीवाद – सम्राज्यबाद मुर्दाबाद , दुनियां के मजदूरों एक हो, का नारा बुलंद किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने कहा कि कार्ल मार्क्स सच्चे अर्थों में सर्वहारा के नेता, विद्वान, दार्शनिक, समाजवादी वैज्ञानिक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, राजनीतिक सिद्धांतकार , इतिहासकार, वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता थे। उन्होंने दुनिया के मजदूरों एक हो, क्रांतिकारी नारा दिए, जो आज भी प्रसांगिक है। वे दास कैपिटल एवं मार्क्सवाद के लेखक एवं पत्रकार थे। उनका जन्म जर्मनी के त्रेवेसा प्रसा में 5 मई 1818 को यहूदी परिवार में हुआ, बाद में ईसाई धर्म अपना लिए। उन्होंने द्वंदात्मक भौतिकवाद वैज्ञानिक समाजवाद डार्विन सिद्धांत का विश्लेषण कर सिद्धांत प्रतिपादित किया। इनके लिखित सिद्धांत को अपनाकर कामरेड लेनिन ने मजदूरों के संघर्ष के बल पर सत्ता पर काबिज हुआ।
माले नेता किरण देव यादव ने कहा की कार्ल मार्क्स ने बर्णविहीन शोषणविहीन समाज के निर्माण हेतु व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई तेज करने का सिद्धांत दिया। उन्होंने एक आदमी के द्वारा दूसरे आदमी का शोषण ना हो , ऐसी शोषण विहीन समाज के निर्माण करने तथा समाजवादी व्यवस्था करने की कल्पना संजोये थे, किंतु आज की सरकार सिद्धांत को तिलांजलि दे चुकी है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
उनका मृत्यु 14 मार्च 1883 में हुआ।
कार्यक्रम में असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन के सचिव सुनील कुमार , महिला मुक्ति संगठन के सीमा देवी, ऋतु देवी तथा खेत मजदूर किसान सभा के संयोजक धर्मेंद्र कुमार , शहीदे आजम भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के हो ची मिन्ह कुमार आदि दर्जनों किसान मजदूर उपस्थित थे। सबों ने वैज्ञानिक समाजवाद की स्थापना करने एवं व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया।

Related posts

भाकपा-माले के जिला सम्मेलन में प्रतिनिधि चुनाव के लिए पूसा में नामांकन प्रारंभ, 30 लोगों ने किया नामांकन

ETV News 24

राजकीय मध्य विद्यालय रेलवे गोल्फ फील्ड के सेवानिवृत्त शिक्षिका मंजु कुमारी के विदाई समारोह

ETV News 24

स्थापना दिवस पर महिला हित की मांगों को लेकर ऐपवा ने दलित बस्ती से निकाला जुलूस

ETV News 24

Leave a Comment