ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

जदयू ने चलाया राशि संग्रह अभियान

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर: बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के निर्देशानुसार आज हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वैच्छिक राशि संग्रह अभियान चलाया गया। इस मौके पर पार्टी से जुड़े साथियों ने पार्टी के जिला अध्यक्ष अश्वमेध देवी पार्टी के पूर्व विधायक राजकुमार राय एवं पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉo दुर्गेश राय को ₹10000 का चेक पार्टी के पक्ष में समर्पित किया। चेक देने वाले साथियों में कैलाश राय, नवीन पूर्वे, रविन्द्र कुमार रवि, इंद्रदेव यादव ,चंदन कुमार, राहुल कुमार, कृष्ण देव कौशल, राजेश कुमार महतो, प्रमुख रूप से शामिल है। इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय यादव, विथान के प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न मंडल हसनपुर प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, हरिदेव यादव, मनोज महतो, छोटे लाल यादव, पार्टी के जिला सचिव गरीब मालाकार, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, रामसेवक यादव आदि नेता उपस्थित थे।

Related posts

किसान सलाहकार दूसरे दिन गुरुवार को हड़ताल को लेकर गगनभेदी नारों से ई किसान भवन गूंजता रहा 2 सूत्री मांग को लेकर चल रही है

ETV News 24

मछली विक्रेता की बाइक की चोरी

ETV News 24

आपदा प्रबंधन तहत अनुमंडल के सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारियों ने गरीबों को कराया भोजन

ETV News 24

Leave a Comment