ETV News 24
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

कस्बा करहल पहुंचे अखिलेश यादव /जन सम्बाद कार्यक्रम को किया संबोधित

पत्रकार रामकिशोर वर्मा की कलम से

करहल (मैनपुरी) उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की अंतिम तिथि जैसे जैसे निकट आती जा रही है वैसे-वैसे जनपद मैनपुरी में चुनावी पारा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करहल विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव आज जनपद मैनपुरी के कस्बा करहल पहुंचे हैं जहां उन्होंने करहल के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज मे समाजवादी पार्टी के चुनावी जन संवाद कार्यक्रम मे हिस्सा लिया है
चुनावी जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव ने सर्वप्रथम मुलायम सिंह यादव की राजनैतिक गुरु स्वर्गीय नत्थू सिंह जी यादव की प्रतिमा पर फूल मालाए चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर सपा की जीत के तमाम गुरु मंत्र दिए आज जन संम्बाद कार्यक्रम के माध्यम से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं मे ऐसी जान फूंक गए कि कार्यकर्ता उत्साहित से खासा लवरेज नजर आया सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव ने स्वर्गीय नत्थू सिंह यादव एवं करहल विधायक सोबरन सिंह यादव के त्याग की सराहना करते हुए प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर पूरा सम्मान देने की बात कही उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी का सूरज अस्त बताते हुए सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने पुरानी पेंशन बहाल करने बेरोजगारों को नौकरियां देने आशाओं स्वास्थ्य आशाओं रोजगार सेवकों का मानदेय बढ़ाने शिक्षामित्रों को स्थाई समायोजित करने की घोषणा की साथ ही करहल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी जीत करने का आह्वान किया उन्होंने मैनपुरी विधानसभा से राजू यादव किशनी विधानसभा क्षेत्र से बृजेश कठेरिया एवं भौगाव विधानसभा क्षेत्र से आलोक शाक्य को जिताने की पुरजोर अपील की

इस दौरान करहल विधायक सोबरन सिंह यादव ने अखिलेश यादव के सैफई को घर एवं करहल विधानसभा क्षेत्र को उनके घर का आंगन बताते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाने एवं जनपद की चारों विधानसभा सीट पर सपा का परचम लहराने का ऐलान किया है

इस दौरान विधायक प्रत्याशी महाराज सिंह शाक्य रमा शाक्य देवेश शाक्य आदि ने अपनी पार्टी छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण की

चुनावी जनसंवाद कार्यक्रम में अखिलेश भैया जिंदाबाद समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारों से माहौल नजर आया

इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव पूर्व राज्य मंत्री आलोक शाक्य एमएलसी अरविंद यादव विधायक राजू यादव विधायक बृजेश कठेरिया जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव महासचिव राम नारायण बाथम आदि सपा के वरिष्ठ नेता गण मौजूद थे

आपको बताते चलें कि इस बार जनपद मैनपुरी में चुनावी माहौल खासा दिलचस्प बना है एक ओर जहा समाजवादी पार्टी से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनावी ताल ठोकी है तो वही दूसरी ओर भाजपा ने करहल विधानसभा सीट से आगरा के सांसद राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान में उतारा है यहा बसपा के दीपक पेंटर भी मतदाताओं में सेंध लगाने में जुटे हैं बहराहल समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले जनपद मैनपुरी की चारों विधानसभा सीटों पर देश एवं प्रदेश के नेताओं की निगाहें लगी हैं

Related posts

बारात घर का हुआ उदघाटन

ETV News 24

किसानो कि विभिन्न समस्याओ को लेकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा द्वारा रोड शो निकाला

ETV News 24

साल से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को लेकर लगातार सिवराजपुर ब्लाक का चक्कर लगा रही है महिला

ETV News 24

Leave a Comment