प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
नए सदस्यों ने भाकपा-माले को मजबूत बनाने का लिया संकल्प*
पूसा प्रखंड में भाकपा-माले के कामकाज, आंदोलन व जनसमस्याओं को लेकर निरंतर सक्रिय भूमिका में रहने से प्रभावित होकर प्रखंड के कुबौलीराम पंचायत में 77 लोगों ने माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, माले प्रखंड कमिटी सदस्य दिनेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार, महेश सिंह की मौजूदगी में भाकपा-माले की सदस्यता ग्रहण की। इसमें किसान, मजदूर के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल है। इस दौरान नए सदस्यों को पार्टी के शपथ पत्र का सामूहिक पाठ कराया गया। इसके बाद नए सदस्यों ने भाकपा-माले को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान एक सभा भी आयोजित की गई।सभा को संबोधित करते भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर भाकपा-माले अग्रणी भूमिका में रहती है। सदस्यता लेने वालों में सुनिता देवी, मुनिता देवी, सिंधु देवी, आशा देवी, रिंकु देवी, रेणु देवी, रीता देवी, सीमा देवी,धर्म शिला देवी, शांति देवी ,प्रमिला देवी, सुमित्रा देवी, रेखा देवी, जानकी देवी आदि शामिल है। मौके पर संजय दास,रमेश मांझी, भोला दास, कर्पूरी पासवान, लखींद्र पासवान,सुरेश राम, कैलाश दास आदि मौजूद थे।