ETV News 24
खगड़ियाबिहार

श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय का जीर्णोद्धार को लेकर 15 जनवरी को होगी सभा का आयोजन

अलौली खगड़िया

सभा में विधायक रामवृक्ष सदा, छत्रपति यादव सहित सैकड़ों गणमान्य प्रतिनिधि लेंगे भाग

सभा की सफलता हेतु तैयारी युद्ध स्तर पर जारी

श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय अलौली का जीर्णोद्धार करने के सवाल को लेकर 15 जनवरी 2022 को सभा का आयोजन ब्लॉक निकट अवस्थित पुस्तकालय परिसर में सभा का आयोजन किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी पुस्तकालय को जीर्णोद्धार करने के सवाल को लेकर कई वर्षों से संघर्षरत समाजसेवी किरण देव यादव एवं दानवीर यादव ने संयुक्त रूप से दिया।
सभा की सफलता व तैयारी के मद्देनजर बैठक की गई। तत्पश्चात द्वय समाजसेवियों ने कहा कि सभा की सफलता हेतु युद्ध स्तर पर तैयारी पूर्ण हो चुकी है।
सभा में अलौली विधायक रामवृक्ष सदा तथा खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
बैठक में नृपेन्द्र यादव दिनेश शाह रामबालक कुमार गजेंद्र यादव , दिनेश पेंटर, राजा कुमार नीरज कुमार महेंद्र महतो आदि ने भाग लिया।
समाजसेवी किरण देव यादव ने आहूत सभा में बुद्धिजीवियों शिक्षाविदों जनप्रतिनिधियों छात्र नौजवानों से अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया।

Related posts

कल्याणपुर में जनताओं में प्रतिनिधियों के प्रति घोर निराशा एवं आक्रोश

ETV News 24

बिहार को 2021-2022 में 11.50 लाख आवास योजना का मिला लक्ष्य :प्रभारी मंत्री श्रावण कुमार

ETV News 24

हसनपुर चीनी मिल परिसर में किया गया।जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार सह गन्ना उद्योग मंत्री आलोक कुमार मेहता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया

ETV News 24

Leave a Comment