ETV News 24
खगड़ियाबिहार

विश्व के सबसे बड़े धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक देश में वन नेशन, वन मैन, वन पावर, की नीति नहीं चलेगी – किरण देव यादव

अलौली खगड़िया

वर्चुअल परिचर्चा सह मिलन समारोह का किया गया आयोजन

भाजपा से जुड़े साहित्य सेल के दया प्रकाश सिन्हा को राष्ट्रपति द्वारा मिली पद्मश्री सम्मान वापस लेने, देशद्रोही करार देने की किया मांग

सम्राट अशोक को क्रूर कामुक एवं बदसूरत बताना दुर्भाग्यपूर्ण, घोर निंदनीय, कार्रवाई की मांग

सम्राट अशोक सच्चे अर्थों में महान, वीर, बौद्ध धर्म के अनुयायी, दयालु, प्रजाप्रिय, चरित्रवान, चक्रवर्ती, प्रतापी, सम्राट थे – किरण देव यादव

देश की इतिहास धरोहर अखंडता संप्रभुता विरासत को विकृत करना विकृत मानसिकता का परिचायक

उक्त मामले में सरकार व प्रशासन खामोश क्यों , जवाब दें

देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के तत्वाधान में मकर संक्रांति के अवसर पर वर्चुअल मिलन समारोह परिचर्चा का आयोजन ग्राम कचहरी अलौली परिसर में किया गया, जिसमें एक दूसरे को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी गई। साथ ही आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखनेका अपील किया गया ।।
वहीं ” सम्राट अशोक एवं अखंड भारत, इतिहास, साझी शहादत साझी विरासत, धरोहर , सभ्यता संस्कृति एवं हमारी भूमिका ” विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
श्री यादव ने संदर्भित विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा से जुड़े साहित्य सेल के दया प्रकाश सिन्हा द्वारा लिखित किताबों में सम्राट अशोक को क्रूर कामुक बदसूरत कहने पर घोर निंदा किया ।
तथा सामाजिक न्याय के पैरोकार किरण देव यादव ने भाजपा नेता दयाशंकर प्रसाद को देशद्रोही करार देते हुए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा दी गई सम्मान पद्मश्री वापस लेने की मांग किया।
श्री यादव ने कहा कि आज भाजपा सरकार देश की धरोहर विरासत सभ्यता संस्कृति एकता अखंडता संप्रभुता को विकृत खंडित कर धार्मिक राष्ट्र बनाना चाहती है जो कतई संभव नहीं है । भारत संवैधानिक लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष देश है और रहेगा, चुंकि इसके लिए भारत के लोगों ने साथ ही शहादत दी है तो साझी विरासत भी कायम रहेगी।
वन नेशन, वन मैन, वन पावर, की नीति नहीं चलने देंगे।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा आरएसएस के इशारे पर दया प्रकाश सिन्हा इतिहास को विकृत कर सम्राट अशोक को ही नहीं बल्कि पूरे देश को अपमानित करने का काम किया है जो विकृत मानसिकता का परिचायक है, चुंकि सम्राट अशोक सच्चे अर्थों में महान वीर प्रजाप्रिय दयालु चरित्रवान चक्रवर्ती प्रतापी सम्राट थे। उनके अशोक स्तंभ एवं अशोक चक्र भारत का प्रतीक चिन्ह एवं ऐतिहासिक धरोहर है , उसे झूठलाना सूर्य को दीप दिखाना होगा, अतः विकृत मानसिकता का परिचायक दया प्रकाश सिन्हा को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग करते हैं।
कार्यक्रम में फरकिया मिशन के महासचिव दिनेश शाह साहित्य सेवी विकास कुमार गुड्डू ठाकुर छात्र युवा नेता आनंद राज किसान नेता धर्मेंद्र कुमार मजदूर नेता सुनील कुमार अधिवक्ता डॉ कमल किशोर यादव उपेंद्र कुमार अनुज कुमार मधुबाला उमेश ठाकुर डॉक्टर रामगुलाम शर्मा दानवीर यादव विनोद राम सुधीर कुमार शंकर ठाकुर आदि ने भाजपा आरएसएस के इशारे पर तथाकथित लेखक दया प्रकाश सिन्हा द्वारा सम्राट अशोक पर अभद्र टिप्पणी लेखन करने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई करने की मांग किया।

Related posts

दो अलग-अलग इलाकों में अपराधियों का तांडव, युवक और महिला को मारी गोली

ETV News 24

टूटी सड़क को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल

ETV News 24

कपड़ा व्यवसायी को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

ETV News 24

Leave a Comment