प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही जनताओं में जनप्रतिनिधियों एवं भावी प्रत्याशी के क्रियाकलाप पर चर्चा चल रही है। जनता नए चेहरे के साथ-साथ कुछ पुराने प्रतिनिधि को इस पंचायत चुनाव में जिताने का मूड बना रही है। वहीं प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के जनताओ में कुछ पूर्व जनप्रतिनिधियों पर आक्रोश पूर्णरूपेण देखा जा रहा है। जबकि जनता वर्तमान मुखिया का विरोध एवं वार्ड संख्या 1 से 7 के मतदाताओं के द्वारा पंचायत समिति सदस्य सह उपप्रमुख रामनाथ राय का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ जनता भावी पंचायत समिति उम्मीदवार शिक्षक श्याम नंदन झा एवं उमेश राय का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। हर प्रत्याशी अपनी डफली,अपना राग बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कल्याणपुर उत्तर पंचायत की वर्तमान समीकरण अगर देखा जाए तो किस पद पर कौन व्यक्ति को ताज मिलेगा कहना मुश्किल है। वहीं अरहुलिया देवी,चंदन कुमार,मनोज कुमार राय सहित अनेक जानताओ ने बताया कि उप प्रमुख पंचायत सह समिति सदस्य रामनाथ राय का काम सराहनीय है। जबकि मुखिया का काम सराहना के लायक नहीं है। वहीं कल्याणपुर उत्तर पंचायत वार्ड संख्या 8 से 15 तक की जनता पूर्व सरपंच उमेश पासवान को पंचायत समिति सदस्य बनाना चाहती है। अब देखना यह है कि इस पंचायत चुनाव में जनता क्या चाहती है। जिसकी विस्तृत खबर उम्मीदवारों के नामांकन के बाद आप सभी जनमानस को उपलब्ध होगा।