ETV News 24
डेहरीबिहाररोहतास

पुत्र बढें पिता के धर्मे खेती उपजे अपना  कर्मेः सूर्य देव वर्मा 

आईआईटी सफलता में बधाईयों का ताता

डेहरी ऑन सोन रोहतास

डेहरी अनुमंडल के निवर्तमान  एएसपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार प्रसाद के पुत्र यश कुमार ने आईआईटी में परचम लहराया। यश कुमार के सफलता प्राप्त करने पर, डेहरी शहर वासियों ने दरभंगा सिटी एसपी के पद पर पदस्थापित अशोक कुमार प्रसाद पत्नी सीमा प्रसाद तथा आईआईटी में सफलता प्राप्त किए यश कुमार को बधाई संदेश भेजा है। सामाजिक कार्यकर्ता सूर्य देव वर्मा ने कहा कि- पुत्र बढें पिता के धर्मे – खेती उपजे अपना कर्मे- उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी अशोक कुमार प्रसाद एक कुशल प्रशासक है ,उनके कार्यों को आज भी डेहरी में लोग याद करते हैं। बधाई देने वालों में राजद के नगर अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी ताराचंडी हिल सिटी के एमडी संजय पासवान जदयू के वरिष्ठ नेता बिंदा चंद्रवंशी सत्येंद्र यादव, अशोक चंद्रवंशी ,ललन सिंह यादव गदर, मदन चंद्रवंशी, डॉक्टर नवीन नटराज सोहेल अहमद , अशोक सरावगी मदन कुमार डेहरी अनुमंडल विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष उमा शंकर पांडे उर्फ मुटुर पांडे वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र मिश्र चंद्रगुप्त मेहरा डॉ अरविंद कुमार डॉक्टर गंगासागर सिंह सहित कई शहर वासियों ने बधाई दी और यश कुमार की उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

राजयोग करता है सभी प्रकार के शारीरिक व मानसिक रोगों का जड़ से उन्मूलन: सोनिका बहन

ETV News 24

टुना खान नहीं रहे लोगों ने दी श्रद्धांजलि

ETV News 24

-घर के मालिक को मारकर घर में हीं कब्रिस्तान बना डाला

ETV News 24

Leave a Comment