ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

राजयोग करता है सभी प्रकार के शारीरिक व मानसिक रोगों का जड़ से उन्मूलन: सोनिका बहन

प्रियांशु कुमार के साथ परशुराम कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर बिहार

विभूतिपुर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, समस्तीपुर द्वारा सिंघिया घाट के दुर्गा स्थान के समीप आयोजित सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर में राजयोग का आधार एवं विधि व राजयोग से प्राप्त होने वाली अष्ट शक्तियों के विषय पर संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी सोनिका बहन ने कहा‌ कि आज के समय में अनेक प्रकार के योग सिखलाये जा रहे हैं। जिनके द्वारा शारीरिक-मानसिक स्तर पर एक हद तक लाभ भी पहुंचता है। लेकिन राजयोग सभी में सर्वश्रेष्ठ और सबसे सहज है। इसे सीखकर इसका अभ्यास करने से हम अपनी कर्मेंद्रियों पर सहजता से नियंत्रण कर पाते हैं। हमारा मन हमारे वश में हो जाता है, हमारी बुद्धि सही निर्णय लेने में सक्षम होती जाती है और हमारे संस्कार महान बनते जाते हैं। परिणामस्वरूप हम अनेक प्रकार की बुराइयों एवं प्रलोभनों से तो बच ही जाते हैं। साथ ही साथ हमारा जीवन भी देवतुल्य बनता जाता है। तनावमुक्ति, व्यसनमुक्ति अथवा किसी भी मानसिक कमजोरी या विकारों से मुक्ति के लिए इधर-उधर भटकने से अच्छा है सहज राजयोग अभ्यास को जीवन में नियमित रूप से स्थान देना। राजयोग के नियमित अभ्यास से हमारे जीवन में समाने की शक्ति, सामना करने की शक्ति, परखने की शक्ति, निर्णय शक्ति, सहनशक्ति, विस्तार को संकीर्ण करने की शक्ति, समेटने की शक्ति व सहयोग शक्ति- यह अष्ट शक्तियां आने लगती हैं। मां दुर्गा को अष्ट भुजाधारी दिखाना इन्हीं अष्ट शक्तियों का प्रतीक है।
राजयोग से जन्म-जन्म के लिए निरोगी काया मिलती है। राजयोग के आधार से सारी वैश्विक समस्याओं का जड़ से उन्मूलन होता है। इसके बल से ही यह धरा स्वर्ग बनती है।सभी शिविरार्थियों को अंत में राजयोग का अभ्यास कराया गया। इसके द्वारा सभी ने बहुत कम समय में असीम शान्ति और खुशी की अनुभूति की।

Related posts

समस्तीपुर जिला में रालोजपा नगर कार्यालय पर समस्तीपुर जिला में बढ़ रहे अपराध पर रालोजपा नगर अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्र ने जिला प्रशासन पर आक्रोश जताया

ETV News 24

राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोपट्टी के प्रांगण में हरे वृक्ष को काटकर किया गया बर्बाद। लोगों ने वन विभाग सहित जिला पुलिस कप्तान को दी सूचना

ETV News 24

वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद हाशमी के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

ETV News 24

Leave a Comment