ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर जंक्शन पर महिला ने की आत्महत्या का प्रयास

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर रेल मंडल के स्थानीय रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को एक महिला अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी। तभी वहां मौजूद यात्रियों की नजर महिला पर पड़ी। यात्रियों ने महिला सहित उसके बच्चों को बचा लिया।महिला बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दरभंगा से समस्तीपुर आई थी। महिला रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद आत्महत्या करने की बात कर रही थी। उसके साथ तीन मासूम बच्चे भी थे। जिसकी बात सुनने के बाद आसपास के यात्रियों ने उसे रोक कर पकड़ लिया एवं इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी गई।इसके बाद महिला को टिकट निरक्षक कार्यालय लाया गया। उसके बाद उसे छत्तीसगढ़ में रह रहे उसके पति से महिला की बात कराई गई। वही महिला की पहचान दरभंगा निवासी के रूप में की गई है। महिला को जीआरपी थाना लाया गया जहां महिला के दरभंगा में रहने वाले परिजनों को इसकी सूचना दी गई। समस्तीपुर जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी मोहम्मद आलम अंसारी ने बताया कि महिला को आरपीएफ व टीटी की मदद से जीआरपी के पास भेज दिया गया है।

Related posts

कस्तर महादेव एवं देवमार्कण्डेय शिव परिसर में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़

ETV News 24

शिव परमात्मा और शंकर देवता हैं: सोनिका बहन

ETV News 24

समस्तीपुर जिला के ताजपुर में फंसे 23 मदारी पेशेवरों को राजस्थान पहुंचाये सरकार- सुरेन्द्र

ETV News 24

Leave a Comment