ETV News 24
बिहारसुपौल

नाबालिक से शादी करने वालों की खैर नहीं,सीधे जाना होगा जेल

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार

मामला सुपौल जिला सदर अनुमण्डलोय मुख्यालय अंतर्गत पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा वार्ड नं0 07,में हो रहे नाबालिक से शादी की है।
सरकार द्वारा बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए बनाए गए कानून का नहीं किया जा रहा है पालन।
बाल विवाह को लेकर सरकारी निर्देश के बाबजूद ग्रामीण इलाकों में नाबालिग लड़कियों की शादी की बातें आए दिन सामने आती रहती है।
इसी कड़ी में देर रात प्रशासन की सतर्कता से एक नाबालिग लड़की की शादी को रूकवाया गया।
दरअसल पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण वार्ड नंबर-07, में देर रात गुपचुप तरीके से एक नाबालिग लड़की की हो रही शादी की तैयारी की सूचना किसी ने पिपरा BDO, लवली कुमारी, एवं सदर SDM, मनीष कुमार, को दी।
सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा ततपरता दिखाते हुए स्थल पर पहुंच कर शादी को रुकवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही SDM, मनीष कुमार, पिपरा BDO, लवली कुमारी,पिपरा थाने की पुलिस दल बल के साथ स्थल पर पहुंच गए।
जहां शादी की तैयारियां चल रही थी। इस दौरान SDM, मनीष कुमार, ने शादी के लिए दिल्ली से आए दूल्हे का आधार कार्ड चेक किया।
वहीं जब दुल्हन का आधार कार्ड जांच किया गया तो दुल्हन की उम्र करीब- 15, वर्ष निकली।
जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की की हो रही शादी को रोक दिया गया।
आधार कार्ड में लड़की का उम्र-15, वर्ष ही पाया गया।
जबकि लड़का द्वारा खुद का उम्र-22, वर्ष बताया गया।
जानकारी दी गई कि लड़का दिल्ली का रहने वाला है।
आसपास में किसी भी लोगों को इस शादी की कोई जानकारी नहीं थी।
वहीं SDM, ने बताया कि दूल्हा सहित तथाकथित भाई एवं लड़की के पिता को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
अब देखना लाज़मी होगा की सरकार द्वारा बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए बनाए गए कानून का कितना हद तक रोक लग पता है।
या फिर ऐसे हीं नाबालिक लड़की की बलि चढ़ती रहेगी।

Related posts

विभाग की लापरवाही के कारण अबतक नही हो सका शिक्षकों के बकाए का भुगतान

ETV News 24

गरीबों की मसीहा रेनू देवी ने किया वार्ड 2 से नामांकन

ETV News 24

केंद्र सरकार व राज्य सरकार पर साधा निशाना भारतीय सबलोग पार्टी के जिलाध्यक्ष मोo मंसूर आलम

ETV News 24

Leave a Comment