ETV News 24
पूर्णियाबिहार

अनोखा आम- एक किलो की कीमत 2.70 लाख रुपये,इसकी सुरक्षा में लगे हैं सीसीटीवी……

रमेश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया व कटिहार में एक ऐसा आम का पेड़ है,जो इक्कीस हजार मे एक तथा दो लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो बिकता हैं।जी ये सच है।पूर्णिया में पूर्व विधायक कामरेड अजीत सरकार के घर में ये खास और अनोखा आम का पेड़ है,जिसका फल विश्व में सबसे महंगा माना जाता है। लाल रंग के इस आम का जापानी नाम है ताइयो नो तमागो, जिसको भारत में ‘मियाजाकी आम’ के नाम से भी जाना जाता है। यह विश्व का सबसे महंगा आम है।आम के पेड़ के मालिक और पूर्व विधायक स्वर्गीय अजीत सरकार के दामाद विकास दास कहते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में यह आम 21 हजार रुपये पीस और दो लाख 70 हजार रुपये किलो तक बिका है।अब कटिहार में एक पार्षद ने अपने घर में मियाजाकी आम के पेड़ के होने का दावा किया है।

विकास दास कहते हैं कि आम की सुरक्षा के लिये हमने सीसीटीवी कैमरा और केयर टेकर रखा हुआ है।उन्होंने कहा कि यह आम लाल कलर का होता है और आम में जिस भाग में सूर्य की रोशनी पड़ती है वह भाग लाल हो जाता है।इस आम का मंजर सुनहरा होता है,जो काफी आकर्षक दिखता है. उन्होंने कहा कि पहले उन्हें भी इस आम की कीमत और खासियत पता नही था।तीस साल पहले किसी ने अजीत सरकार की बेटी को यह आम का पौधा तोहफे के रुप में दिया था।जिसको उन लोगों ने अपने घर के दरवाजे पर ही लगा दिया.।उन्होंने कहा कि जब उसने गूगल और अन्य जगहों पर इस आम के बारे में पता किया तब उन्हें इसकी खासियत के बारे पता चला। वहीं आम की सुरक्षा में लगे केयर टेकर चंदन दास का कहना है कि यह आम खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इस आम में अन्नानास और नारियल का भी स्वाद आता है।

कटिहार के वार्ड नंबर 7 बरमसिया में पार्षद पुष्पा देवी के घर में यह आम के पेड़ करीब 13 साल से लगा हुआ है।उनके मुताबिक उनके ससुर ने अपने घर के आंगन में जापानी आम का पेड़ लगाया था।उस वक्त किसी को यह मालूम नहीं था कि यह आम कितना खास है और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कितनी अहमियत रखता है।अब जानकारी मिलने के बाद से परिवार में खुशी है कि उनके आंगन में लाल आम है। इसके लिए पुष्पा देवी खास तौर पर अपने ससुर जी की शुक्रगुजार हैं। आम पूरी तरह अपने लाल रंग के कारण लोगों के लिए खास आकर्षण रखता है। पुष्पा देवी कहती हैं कि उन लोगों को इस आम के बारे में कुछ खास पता तो नहीं है,लेकिन वे लोग भी सुने हैं कि यह पूरे विश्व के सबसे महंगे आम में से हैं। वैसे तो यह पेड़ घर के आंगन में ही लगा है,मगर इसकी खासियत को देखते हुए सीसीटीवी लगे हुए हैं,जो 24 घंटे पेड़ की निगरानी करते हैं।

मियाजाकी आम की पैदावार मुख्य रूप से जापान में होती है। यह आम जापान के क्यूशू प्रांत की मियाजाकी शहर में उगाया जाता है।इसी के आधार पर इसका नामकरण किया गया है।इनका साइज भी काफी बड़ा होता है।एक आम का वजन 300 से 400 ग्राम के बीच होता है. जापान में यह आम अप्रैल से अगस्त के बीच होता है।लाल रंग के इस आम में एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा होती है। इनमें बीटा कैरोटीन और फोलिक एसिड भी प्रचुर मात्रा में होता है।यह आम स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक बताया जाता है।यही वजह है कि खरीदार इसकी मुंहमांगी कीमत देने को तैयार रहते हैं।मियाजाकी इरविन आम का एक प्रकार है, जोकि पीले रंग के ‘पेलिकन आम’ से अलग होता है,जिसे आम तौर पर दक्षिण पूर्व एशिया में उगाया जाता है।

Related posts

वाहन की ठोकर से 55 वर्षीय की मौत पुलिस शब को कब्जे में कर पोस्टमार्टम करते हुए परिजन को सौपा

ETV News 24

बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

ETV News 24

टेम्पू पलटने से एक की मौत 14 घायल

ETV News 24

Leave a Comment