ETV News 24
Other

प्रकृति की मार से झलते किसानों में सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के बेरुखी से निराशा का माहौल

दिनारा/रोहतास

प्रखंड में गत दिनों बेमौसम बारिश से प्रकृति की मार झेल रहे किसान के कष्ट का कोई सीमा नहीं है।प्रखंड के अधिकतर हिस्से में धान की फसल खेत से खलिहान तक सड़ रहा है।गेहूँ की खेती प्रभावित हो चुकी है।अधिकांश किसानों के गेहूँ के बीज सड़ चुके हैं।पुनः किसानों को बीज बोना पड़ रहा है। प्रकृति की दोहरी मार झेल रहे किसानों सरकार से राहत मिलने की उम्मीद भी पूरी नही हुई।सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पूर्ण व्यवहार से किसान निराश हैं। संपूर्ण क्रांति मोर्चा के बिहार प्रदेश महासचिव एवं रोहतास के जिला अध्यक्ष राज नारायण सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा फसल नुकसान सुनने दिखाया जाना किसानों के साथ मजाक ही नहीं बल्कि मानवता के विपरीत भी है। उन्होंने बताया कि प्रखंड में धान की 50% से ऊपर क्षति के बावजूद कृषि विभाग द्वारा अनदेखी कर जांच रिपोर्ट भेजी गई। उन्होंने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा पूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर सतेंद्र सिंह, जयप्रकाश प्रसाद, अरविंद सिंह, कौशल सिंह, तेज बहादुर सिंह, मनु सिंह, मिथिलेश सिंह इत्यादि किसान उपस्थित थे।

Related posts

महिला दिवस पर प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

admin

चेम्बर्स आॅफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने सासंद के द्वारा प्याज वितरण प्रणाली का किया विरोध

ETV NEWS 24

मझौलिया थाना का औचक निरीक्षण, नवपदस्थापित एसपी ने किया

ETV NEWS 24

Leave a Comment