ETV News 24
Other

युवा क्लब विकास सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संझौली/रोहतास

प्रखंड मुख्यालय पर स्तिथ बुद्ध टाउन हॉल में नेहरु युवा केंद्र रोहतास के तत्वधान में संझौली प्रखंड में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रिंस कुमार, चन्दन कुमार के नेतृत्व में युवा क्लब विकास सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नोखा प्रखंड के पाँच कल्ब एवं संझौली से आठ क्लब ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन संझौली प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद रंजन ,प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार,नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक सूर्यकांत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डी वाई सी सूर्यकांत ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है। युवा कल्ब का विकास कैसे किया जाय कल्ब को आगे बढ़ने पर कि ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र के मुख्य धारा से जोड़ना युवाओं को सही दिशा दिखाना एवं समाजिक कुरूतियों से दूर रहना चाहिए। और सभी गांवों में नेहरू युवा केंद्र का क्लब होगा। इस क्लब के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करने के साथ सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचने में मदद ली जाती है। ताकि, आम लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। इस कार्यक्रम में क्लबो को संबद्धता प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। नोखा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नीतू कुमारी, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजेश कुमार, प्रशिक्षक अनुपम कुमार, सोनू भट्ट ने क्लबो के बारे में युवाओं को बताया कि क्लब का कार्य क्या होता है।

Related posts

कोरोना महामारी को लेकर जहां पूरा विश्व में हाहाकार मचा हुआ है वही लोक आस्था का महान पर्व चैती छठ में व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ दिया

admin

रोहतास किला पर लगा आदिवासियों का मेला

admin

बीस बर्षों से बिना स्वार्थ को संतान के तरह पेड़-पौधों के सेवा करते-जामवंत

admin

Leave a Comment