ETV News 24
बिहाररोहताससासाराम

एन सी सी कैडेट्स के चहुर्मुखी विकास को ले हुआ कॉन्फ्रेंस

कैडेट्स में प्रतिभाओं की कमी नही वरन पहचानने की आवश्यकता है—-कर्नल संदीप भाटिया

रोहतास स्थानीय 42 वीं बिहार बटालियन एन सी सी लाइन एरिया में एन सी सी अधिकारियों का कॉन्फ्रेंस हुआ।42वीं बिहार बटालियन एन सी सी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संदीप भाटिया ने कहा कि एन सी सी कैडेट्स में प्रतिभाओं की कमी नही है वरन उन्हें पहचान के सही मार्ग एवं प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। हमारे बटालियन के कैडेट्स निरन्तर दिल्ली में प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस परेड से लेकर अन्य साहसिक कार्यक्रम में भाग लेकर अपने प्रतिभा को लोहा मनवाते हैं। कैडेट्स की प्रतिभा को निखारने में स्कूल कॉलेज के एन सी सी अधिकारियों एवं पी आई स्टाफ की संयुक्त भूमिका अहम होती है।कर्नल भाटिया ने एन सी सी अधिकारियों को संबोधित करते हुआ कहा जो कुछ तकनीकी कमियां आ रही हैं उन्हें स्कूल व कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं बटालियन के अधिकारियों से मिलकर दूर किया जा सकता है।डी ए वी के एन सी सी अधिकारी रवि भूषण पांडेय ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में कैडेट्स के उतरोतर विकास हेतु बहुत से निर्णय लिए गए।
कैडेट्स की ट्रेनिंग में हो रही कमियों को ठीक करने के विषय पर चर्चा हुई।
इस कॉन्फ्रेंस में रोहतास एवं कैमूर के एन सी सी संस्थान से जुड़े स्कूल व कॉलेज के एन सी सी अधिकारियों में डॉ शम्भूनाथ सिंह, डॉ महेश प्रसाद, अतिबला सिंह, चंदन कुमार, माला सिन्हा, रोहित कुमार, विनय कुमार एवं अवधेश सिंह सहित पी आई स्टाफ मौजूद थे

Related posts

वार्ड सदस्य संघ की बैठक में जतायी नाराजगी

ETV News 24

नौहट्टा में मौसम हुई साफ, किसानों में जगी उम्मीद

ETV News 24

जीविका दीदियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

ETV News 24

Leave a Comment