ETV News 24
बिहाररोहताससासाराम

वार्ड सदस्य संघ की बैठक में जतायी नाराजगी

सासाराम

वार्ड सदस्य संघ की बैठक यहां शिवघाट में शनिवार को हुई। जिसमें वार्ड सदस्यों को मास्क वितरण से दूर रखने के बिहार सरकार के निर्णय पर नाराजगी जतायी गई। बैठक को संबोधित करते हुए वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने कहा कि आपदा की घड़ी में वार्ड सदस्यों ने हमेशा सरकार का साथ दिया है। लेकिन, सरकार ने इस बार उन्हें मास्क वितरण से दूर रखा। इसके पीछे एक ही वजह पंचायत चुनाव नजर आ रही है।

उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य कभी भी वोट की राजनीति नहीं करते। वह भी ऐसे समय में जब आपदा की स्थिति हो। मास्क वितरण से दूर रखने के सरकार के निर्णय से उनलोगों की छवि पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव व कार्यपालक के बूते मास्क वितरण संभव नहीं है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मास्क वितरण समेत अन्य पंचायत के कार्यों में वार्ड सदस्यों की भूमिका की सराहना की। साथ ही कहा कि सरकार को निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Related posts

करगहर के सहुवार में राशन वितरित करने को लेकर हुई हिंसक झड़प में आठ जख्मी

ETV News 24

मेरे पिता और चाचा मेरे साथ रोज बलात्कार करते हैं।घर में शराब है पिलाते है

ETV News 24

स्थानांतरित पंचायत सचिव के प्रभार नहीं देने को ले प्रपत्र को गठित प्रखंड विकास पदाधिकारी

ETV News 24

Leave a Comment