ETV News 24
बिहाररोहतास

असहाय एवं गरीबों के बीच पुरोहित सेवा संघ शाहाबाद के द्वारा 1000 कंबल का किया गया वितरण

चारोधाम मिश्रा
बिक्रमगंज /रोहतास/ पुरोहित सेवा संघ शाहाबाद के द्वारा काराकाट प्रखंड के गोरारी में ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में असहाय एवं गरीबों के बीच 1000 कम्बल व वस्त्र का वितरण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान पंडितों के द्वारा शांति पाठ से की गई। इस मौके पुरोहित सेवा संघ अध्यक्ष जगदीश नारायण दुबे ने बताया कि पुरोहित सेवा संघ द्वारा समाज सेवा के उद्देश्य से विभिन्न तरह के कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक कार्य किया जाता है आज इसी कड़ी में भीषण ठंड को देखते हुए संघ के द्वारा 1000 कंबल
असहाय एवं गरीबों के बीच वितरण किया गया। इस गांव के बाद दूसरे जगह को चिन्हित कर कुछ दिनों के बाद वहां कैंप लगाकर लोगों के बीच कंबल व वस्त्र का वितरण किया जाएगा।वही सचिव अरुण पाण्डेय ने कहा की ब्राह्मण के जो 6 कर्म बताया गया है।यज्ञ करना ,करना,पढ़ना,पढाना,दान लेना व दान देना उसी क्रम पर आज ब्राह्मण चल रहे हैं।और समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।साथ ही सभी पुरोहित सेवा संघ के सभी सदस्यों ने निर्णय की कुछ दिनों के बाद मिलन समारोह का भी आयोजन किया जायेगा। इस डॉ नागेन्द्र झा महिला कॉलेज के प्राचार्य अमरेंद्र मिश्रा, रोहतास महिला कॉलेज के प्रोफेसर दिग्विजय सिंह ,उपाध्यक्ष आचार्य शिवपाल उपाध्याय,संतोष तिवारी,रमाकांत तिवारी,दिनेश पाण्डेय,ओम प्रकाश तिवारी,अंजनी मिश्रा, राजीव दुबे, अशोक तिवारी,दयाशंकर तिवारी,दशरथ पाण्डेय,संतोष दुबे,रघुशंकर पाण्डेय,धनन्जय पाण्डेय, विनोद पाण्डेय,संजय मिश्रा, कमलेश मिश्रा, राघवेंद्र पाण्डेय,संतोष त्रिपाठी, रमाकांत तिवारी, मंगल पांडेय,परमानंद पाण्डेय, मीडिया प्रभारी चारोधाम मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय जन जन पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित कुमार झा ने जिलाधिकारी के पास ज्ञापन सौंपा

ETV News 24

समस्तीपुर शहर के गुदरी बाजार में लाखों की भीषण चोरी,अब चोरो का आतंक जारी

ETV News 24

पुलिस निरीक्षक कार्यालय मुफ्फसिल अंचल ताजपुर परिसर में सफलता साइंस कोचिंग छात्र-छात्राओं के द्वारा बाल विवाह के रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

ETV News 24

Leave a Comment