ETV News 24
करगहरदेशबिहाररोहतास

खलिहान में सोए किसान की गोली मारकर हत्या, दो अज्ञात पर दर्ज हुई प्राथमिकी

करगहर थाना क्षेत्र के घुरनपुर पिपरी गांव में गुरुवार की मध्य रात्रि में अज्ञात सशस्त्र अपराधियों ने खलिहान में धान की रखवाली कर रहे एक किसान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 35 वर्षीय शशिकांत राय ऊर्फ टप्पू राय बताए जाते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया घुरनपुर पिपरी गांव के समीप खलिहान में धान की रखवाली मे शशिकांत राय व भाई रमाकांत राय एवं उनके चरवाहा समेत चार लोग सोए हुए थे। शशिकांत राय लखनऊ में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। वे हाल ही में गांव आए हुए थे। रात में लगभग डेढ बजे दो सशस्त्र अपराधियों ने शशिकांत राय पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिसमे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।अगल बगल में सोए लोग घटना के संबंध में कुछ समझ पाते तब तक मौके का फायदा उठाकर अपराधी भाग निकले। चचेरे भाई रामाकांत राय ने दो अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन व अपराधियों को पहचान करने में पुलिस जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिजन शोक में डूबे हुए हैं। मृतक के पत्नी एवं बच्चों का रो- रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव मे तनाव व्याप्त है।

Related posts

समस्तीपुर:मॉर्निंग वॉक पर निकले विधानसभा प्रत्यासी को गोलियों से भुना,5 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

ETV News 24

जन अधिकार पार्टी के विधायक उम्मीदवार ब्रजकिशोर यादव ने किया क्षेत्र में तुफानी दौरा

ETV News 24

समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा से कुल 12 प्रत्याशी तथा उजियारपुर से कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं

ETV News 24

Leave a Comment