ETV News 24
देशबिहारसहरसा

ओवरब्रिज मांग को लेकर पथ निर्माण मंत्री का नंद किशोर यादव का पुतला फूँका

रिपोर्ट-मोo मुजाहिद इस्लाम

सहरसा

सहरसा जिले में ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी को लेकर कोशी युवा संगठन के संस्थापक सह,जविपा नेता सोहन झा के नेतृत्व में गुस्साए युवाओं ने स्थानीय शंकर चौक पर पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव का पुतला दहन किया और पथ निर्माण मंत्री के ख़िलाफ जम कर नारेबाजी की।युवा नेता सोहन झा ने बताया की जल्द से जल्द बंगाली बाजार ढाला पर ओवरब्रिज का बनना बहुत जरूरी है।एक ओवरब्रिज नहीं बनने के कारण पुरा शहर जाम से अस्त-व्यस्त रहता है।शहर के बीचों-बीच रेलवे लाइन होने के कारण शहर दो भागो में बंटा हुआ है।रेल गाड़ियों के आने-जाने के क्रम में ढाला बंद रहने के कारण पूरा शहर जाम हो जाता है।ऐसे में रोजाना सहरसा वासियों को इस दुखदाई जाम का सामना करना पड़ता है।वर्षों से सहरसा वासी इस महा-जाम से जूझ रहे हैं।सोहन झा ने कहा की इतने सालों में एक ओवरब्रिज नहीं बनवा पाना स्थानीय जनप्रतिनिधियों की नाकामयाबी को दर्शाता है।वर्षों से सहरसा वासी को एक ओवरब्रिज के लिए तरसाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कोशी युवा संगठन वर्षों से ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है। पिछले कई वर्षों से लगातार धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल, बाजार बंद, रेल चक्का जाम जैसे कई तरह का आंदोलन कर स्थानीय जन प्रतिनिधियों से लेकर बिहार सरकार तक को सहरसा वासियों को जाम से होने वाली परेशानियों से अवगत कराने का काम किया है।लेकिन हर बार आंदोलन के समय में बड़े अधिकारियों की ओर से जल्द ओवरब्रिज निर्माण करवाने का आश्वासन दिया जाता है, फिर उसे भुला दिया जाता है।युवा नेता सोहन झा ने यह भी बताया की एक तरफ बिहार सरकार की ओर से बिहार के हर ज़िले में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण करवाने की बात कही जा रही है।कई जिले में निर्माण कार्य आरंभ भी हो चुका है। लेकिन सहरसा जिला का नाम तक नहीं लिया जा रहा है।सोहन झा ने बताया की बिहार सरकार के इस टालू रवैये को देखकर ओवरब्रिज निर्माण कार्य में बरी साजिश नजर आ रही है।

Related posts

विभूतिपुर बूढ़ी गंडक नदी किनारे पानी में तैरते मिला अधेड़ का शव।

ETV News 24

प्रखंड क्षेत्र के 10 केंद्रों पर नव साक्षर 18 से45वर्ष के नव साक्षर महिलाओं महा परीक्षा का आयोजन किया गया

ETV News 24

कल से चलेंगी 230 ट्रेनें, यहां बुक करें तत्काल टिकट

ETV News 24

Leave a Comment