ETV News 24
करगहरदेशबिहाररोहतास

चौकीदार-दफदार संघ अध्यक्ष के निधन पर थाना परिसर शोक सभा

करगहर –देश के प्रख्यात नेता, महान समाजवादी, मंडल मसीहा, पिछडो के नायक,प्रखर वक्ता, किसान चौकीदार- दफदार के दुख दर्द को समझने वाले सुख-दुख मे साथ देने वाले बिक्रमगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व चौकीदार-दफदार संघ के अध्यक्ष राम अवधेश सिंह यादव के निधन पर करगहर थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार -दफदार जिला सचिव राजेंद्र पासवान के नेतृत्व में करगहर थाना परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया ।जिसमे सभी चौकीदार-दफदार ने दो मिनेट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया। और श्रद्धांजलि अर्पित की।उनके पद्चिहों पर चलने का संकल्प लिया। चौकीदार -दफदार संघ के रोहतास जिला के सचिव राजेन्द्र पासवान ने बताया कि स्व सिंह आजीवन दबे कुचले ,शोषितो, वंचितो, अकलियतो के हक की लडाई को लड़ते रहे उनके निधन की खबर सुनकर मन बहुत बिचलित हुआ।एक संघर्ष शील ,काबिल ,होनहार नेता के निधन से बिहार ही नही बल्कि पुरे देश को अपूर्णीय क्षति हुई है।इश्वर स्व०सिंह के आत्मा को शांति दे और इस दुख की घड़ी में स्व सिंह के परिवार को कष्ट सहन करने की साहस एवम शाक्ति दें। शोकसभा में गुपूत नाथ सिंह,जयप्रकाश सिंह यादव,तेजप्रताप सिंह, धनजी पासवान, श्रीराम पासवान, लालू पासवान, अंबिका प्रसाद ,सुरेंद्र प्रसाद, श्याम नारायण सिंह,कुंदन पासवान, श्री भगवान यादव,सहित आदि चौकीदार-दफदार शामिल थे।

Related posts

निवर्तमान अंचल मंत्री के निधन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

ETV News 24

काव नदी में देखा गया घड़ियाल

ETV News 24

मुखिया की मनमानी नही दिखा गांव के विकास की तस्वीर

ETV News 24

Leave a Comment