प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के निवर्तमान अंचल सचिव
उपेंद्र शर्मा के आकस्मिक निधन को लेकर उनके पैतृक आवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आयोजित किया। मृतक के तैल चित्र पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करते श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में सीधेश्वर शर्मा प्रोफेसर अजय कुमार सुधीर देव आदि ने अपने संबोधन में कहा कि मृतक गरीबों के मसीहा थे उनकी जीवनी पर कई वक्ताओं ने प्रकाश डाला। सभा की अध्यक्षता ओम नारायण झा ने की। मौके पर ग्रामीणों में जितेंद्र शर्मा महेंद्र महतो भोला कुमार रामचंद्र महतो सुरेंद्र कुमार मुन्ना सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।