ETV News 24
देशबिहाररोहतास

नीलम कुमारी बनी अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ महिला मोर्चा  की प्रदेश अध्यक्ष 

सफाई कर्मचारियों के हक के लिए लड़ाई लडूंगी: नीलम कुमारी

डेहरी ऑन सोन रोहतास

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद रावत ,बिहार प्रदेश अध्यक्ष ललन राम, कार्यकारिणी  अध्यक्ष राजू रावत, प्रदेश महासचिव सुजीत राम द्वारा की गई अनुशंसा पर संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल महरौलिया ने रोहतास जिला डेहरी ऑन सोन अंबेडकर नगर बारह पत्थर निवासी नीलम कुमारी को बिहार प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नीलम कुमारी ने कहा कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल महरौलिया ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के संरक्षण में राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा ने महिला मोर्चा का राष्ट्रीय स्तर पर गठन कराने का निर्णय लिया है ,क्योंकि पूरे भारत में महिला सफाई कर्मचारियों के साथ कई बार जघन्य घटनाएं घटित हो रही है, परंतु जिन्हें सफाई कर्मचारी समुदाय की महिलाएं शर्म के मारे पुलिस अधिकारियों के समक्ष खुलकर अपनी व्यथा नहीं रख पाती और वह शोषण का शिकार होते हुए भी पुलिस अथवा अधिकारियों के संज्ञान में घटना को नहीं ला पाती है। इस समस्या को निपटने के लिए भारत के सफाई मजदूरों राष्ट्रव्यापी ट्रेड यूनियन अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने महिला प्रकोष्ठ का गठन किया है ,जिसमें सभी प्रदेशों में सभी जिलों में महिला पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश का विज्ञान चांद पर जरूर पहुंच रहा है लेकिन गटर की सफाई के लिए काम करने वाले सफाई कर्मचारी गटर में ही दम तोड़ रहे हैं। मै सफाई कर्मचारियों के  हक के लिए लड़ाई लडूंगी ।नीलम कुमारी के मनोनीत होने पर बधाइयों का तांता लगा रहा वहीं सफाई कर्मियों में खुशी की लहर है। बधाई देने वालों में दिलीप राम जितेंद्र राम मालती देवी संतोष राम सरोज देवी संगीता देवी सीतादेवी रंजीत राम प्रीति देवी अनिल राम नरेन्द्र राम गुड़िया देवी कलावती देवी सुनीता देवी बबिता देवी काजल देवी अजय कुमार राम सहित कई लोग शामिल है।

Related posts

अगरसीडिहरा में मुफ्त शिक्षा की जा रही संचालित

ETV News 24

10 रुपया की सीक्रेट के लिए मारी दी थी गोली किराना दुकानदार हत्याकांड में पकड़ा गया आरोप देसी कट्टा और गोली भी बरामद किया गया

ETV News 24

बच्चे की हत्या कर शव को तालाब में फेंका

ETV News 24

Leave a Comment