ETV News 24
देशबिहारभोजपुर

क्वॉरेंटाइन सेंटर से निकलकर घर पहुंचते प्रवासी का सैंपल रिपोर्ट आया पॉजिटिव

रूबी कुमारी
आरा
भोजपुर जिला के उदवंतनगर इलाका में कोरोना पॉजिटिव मिलने से अब गांव वाले सकते में पड़ गए हैं। क्योंकि मरीज की जिस बीते रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, वह उसी दिन में क्वारेंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज किया गया था। रिपोर्ट की जानकारी पाते उदवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ के प्रभारी डॉक्टर व पंचायत के मुखिया अभय कुमार सिंह मुन्ना सहित अन्य प्रखंड प्रशासन के अधिकारी सुरनी गांव पहुंचे।
कोरोना पीड़ित को आइसोलेशन सेंटर जगदीशपुर में इलाज हेतु भेजवाया। साथ ही मरीज के पड़ोस के घर से निकलने वाले पांच घरों के आगे बांस लगा सील कर दिया है। पंचायत के मुखिया अभय सिंह ने बताया कि क्वारेंटाइन सेंटर कसाप में रह रहे सभी प्रवासी लोगो को रेंडम चेकअप के तहत सेम्पल लिया गया था। उसी में एक यह भी युवक था। जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मरीज के अनुसार वह किसी के सम्पर्क में नही आया है।
घर जाने के दौरान घर भी वह होम क्वारेंटाइन था। घर पर सिर्फ उसी की मां ही रहती थी। पत्नी बच्चे मायके थे।पीड़ित युवक दिल्ली से आया था। हालांकि मेडिकल टीम इस पॉजीटिव युवक की घर जाने के दौरान रास्ते सहित अन्य जगहों पर किसी के सम्पर्क में आने की हिस्ट्री खंगाल रही है।

Related posts

महुआ शराब के साथ बाइक सवार दो धंधेबाज गिरफ्तार

ETV News 24

सामान से भरी ट्रक लूट कांड का आठ दिन बाद लुटे गए सामानों कि बरामदगी दो की गिरफ्तारी

ETV News 24

स्वस्थ बिहार हमारा अधिकार विषय पर जन-कन्वेंशन आयोजित

ETV News 24

Leave a Comment