ETV News 24
Other

क्रीड़ाभारती प्रतियोगिता के टापर विद्यार्थियों को आज किया जाएगा सम्मानित

सासाराम

रोहतास क्रीडाभारती की आनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेकर दक्षिण बिहार में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 30 विद्यार्थियों को संतपाल स्कूल परिसर में आज आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के दक्षिण बिहार प्रक्षेत्र के अध्यक्ष पूर्व विधायक राजेश्वर राज करेंगे और संतपाल विद्यालय समूह के अध्यक्ष डा. एसपी वर्मा समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी सोनमाटीडाटकाम को क्रीड़ा भारती की दक्षिण बिहार इकाई के सहमंत्री रोहित वर्मा ने दी। इससे पहले संतपाल विद्यालय परिसर में राजेश्वर राज को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद का सदस्य बनाए जाने पर संतपाल विद्यालय और क्रीड़ाभारती की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर सामूहिक हर्ष-सम्मान प्रकट किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष चंदन कुमार, सह मंत्री सुभाष कुमार कुशवाहा, शशिकांत चौबे, कोषाध्यक्ष विजयंत सिंह और अन्य पदाधिकारी-सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

त्राहिमाम कर रही जनता, कोरन्टीन हो गयी सरकार : अनिल कुमार

admin

बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस मीडिया प्रभारी एवं कॉमन एजुकेशन सिस्टम स्ट्रगल के द्वारा किताब, काॅपी,कलम,सेटिनाइजर एवं साबुन बांटा गया।

admin

करगहर में पैक्स चुनाव को लेकर दूसरे दिन लगी प्रत्याशीयों की भीड़

ETV NEWS 24

Leave a Comment