ETV News 24
Other

डालमिया भारत फाउंडेशन ने दसवीं सालगिरह पर महिलाओं को किया सम्मानित

रोहतास/बिहार

डालमिया भारत फाउंडेशन की दसवीं सालगिरह पर प्रखंड के बकनौरा, समहुता, बंजारी, रोहतास गढ़ पंचायतों की महिलाओं को सम्मानित किया गया। 100 से अधिक जीविका से जुड़ी महिलाओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था.। कार्यक्रम की शुरुआत डालमिया सीमेंट यूनिट हेड राजकुमार बालवीर, एचआर हेड मयंक कुमार पाठक व जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्लांट हेड ने कहा कि समाज में महिला सशक्तिकरण व आत्मबल की रक्षा के लिए हर वर्ग को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सिएसरके श्याम सुवर ने की। सुरभि महिला क्लब डालमिया डीएसपी की रेनू श्रीवास्तव पाठक मंजू सिंह राणा ने महिलाओं को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया। मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया मृतुन्जय सिँह, कइल ठाकुर, अर्जुन सिंह, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

मसौढ़ी में नगर की प्रमुख नागरिक संस्था -“नागरिक चेतना मंच” ने गरीबों एवं जरूरतमंदों के सेवार्थ “नेकी की दीवार” की शुरुआत की

ETV NEWS 24

आराधना से जागृत होता है शिक्षा का भाव–गुलबासो पांडेय

admin

एसबीआई ने गरीबों के बीच खाद सामग्री का किया वितरण

admin

Leave a Comment