ETV News 24
Other

स्वच्छता सर्वेक्षण में डेहरी और नासरीगंज ने किया दूसरा स्थान हासिल

सासाराम/बिहार

सासाराम रोहतास जिला के स्वच्छता सर्वेक्षण में रोहतास ने डंका बजा दिया है। बीतते साल में नगर परिषद और नगर पंचायत की श्रेणी में द्वीतीय स्थान मिला है तो नववर्ष में अव्वल आने की चुनौती मिली है। दिसंबर 31को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर परिषद की सूची में डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सत्यापन से पूर्व डेहरी नप को 1037 अंक मिला था। सत्यापन के बाद 712.85 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्रदेश में हासिल किया। नासरीगंज नगर पंचायत की श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया। इसे सत्यापन से पूर्व 799.51 अंक मिला था, जबकि सत्यापन के बाद 474.70 अंक मिला। रोहतास के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। संयोग यह कि डेहरी और नासरीगंज दोनों के कार्यपालक सुशील कुमार हैं। बताया कि उनके लिए यह खुशी की बात है कि वे जिस जिस निकाय के अधिकारी हैं, उस दोनों ने बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है। बताया कि अब लक्ष्य बिहार में प्रथम और देश में 50 कई सूची के अंदर आने का है। इसके लिए 31 जनवरी को सूची जारी होनी है। इधर डेहरी नप के मुख्य पार्षद विशाखा सिंह ने कहा कि सबके सहयोग से यह उपलब्धि नगर परिषद ने हासिल की है। यदि जनता, कर्मी, अधिकारी और जन प्रतिनिधि और प्रयास करें तो आने वाली सूची में बिहार का प्रथम स्थान डेहरी हासिल कर लेगा। बताया कि शहर में स्वच्छता पर नप कितना कार्य कर रहा है, यह स्वच्छता सूची ही बता देती है। मुख्य पार्षद विशाखा सिंह और ईओ सुशील कुमार ने जनता को सहयोग के बधाई दी और अपेक्षा जाहिर की कि हम अव्वल बनेंगे।

Related posts

आगामी 19 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाने हेतु भाजपा कार्यकर्ता द्वारा कटिहार अतिथि गृह में की गई एक बैठक

admin

सात दिनों से चल रहे भारत स्कॉउट एंड गाइड का प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त

admin

मसौढ़ी में हत्या का आरोपी गिरफतार,हो रही है पूछताछ

admin

Leave a Comment