ETV News 24
Other

नवादा जिला दवा विक्रेता संघ ने रजौली में जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल व रुपए

रजौली

नव वर्ष के शुभ अवसर पर नवादा जिला दवा विक्रेता संघ के द्वारा रजौली प्रखंड में गरीबों, बेसहारा, निःसहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के साथ-साथ गरीबों को कुछ नगद रुपए भी दिए गए। नवादा जिला दवा विक्रेता संघ के सौजन्य से कंबल वितरण के दौरान रजौली दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार पिंकू, सचिव बाल्मीकि कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, ब्रजेश कुमार आदि ने रजौली प्रखंड के कचहरिया डीह, पुराना टोला, नया टोला, पुरानी हरदिया, प्राणचक दलित टोला आदि क्षेत्रों में लोगों के बीच 580 कंबल का वितरण किया गया। मौके पर सभी गरीबों को ₹100 नगद भी देकर नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मदद की। भारी मात्रा में कंबल वितरण से गरीब व जरूरतमंद लोगों में भी काफी उत्साह दिखा और कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर वे लोग खुशी से गदगद हो गए। वहीं नवादा जिला दवा विक्रेता संघ द्वारा कंबल व नगद बांटे जाने की खबर से रजौली में भी काफी चर्चाएं हो रही है और लोग संघ के इस सराहनीय कार्य के लिए उनके प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं।

Related posts

ममता कर्मियों ने सिविल सर्जन पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का लगाया आरोप

ETV NEWS 24

सड़क दुर्घटना में एक कि मौत,दो घायल

admin

पत्नी की हत्या के आरोपी पति को दस साल की सजा,मामला दहेज हत्या का

ETV NEWS 24

Leave a Comment