रोहतास/बिहार
कैमूर में पुल टूटने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। केवल छोटी गाड़ियों को ही पार कराया जा रहा है। बड़ी गाड़ियां नये बनाए रूट से जा रही हैँ। चंदौली डीएम ने नया रूट बनाया है जो रावरटसगंज, सोनभद्र होते हुए शेरघाटी एनएच पर निकलेगा। कोलकाता जाने के लिए ही यही रूट है। सासाराम भभुआ चेनारी यात्री बसों को केवल चलाया जा रहा है। वही बनारस आने जाने वाले के लिए काफी दिक्कत हो गई है। बनारस के लिए ट्रक, न हीं बस पार कर रही है। टोल पर 48 घंटे जाम था क्योंकि गाड़ियों को रोक दिया गया था। क्योंकि कर्मनाशा नदी का पुल टूट चुका है। उसे बनाने में काफी समय लगेगा।