ETV News 24
Other

बिस्कोमॉन में किसानों से खुलेआम की जा रही है अवैध वसूली।

त्रिवेणीगंज/ सुपौल/बिहार

रिपोर्ट:-बलराम कुमार

सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित बिस्कोमॉन की है।
बिस्कोमॉन में किसानों के द्वारा खाद की बोरी लेने पर 5 रुपए प्रति बोरी की दर से की जाती है अवैध वसूली।
मामला सामने तब आया जब किसानों की नोंक झोंक बिस्कोमॉन मैनेजर से अवैध वसूली को लेकर हो रही थी।
किसानों ने बताया की ह्मलोगों की कौन सुनने वाला है।
वहीं किसानों ने आरोप लगाया की एक तो समय से बिस्कोमॉन खुलती भी नहीं है।
ऊपर अवैध वसूली भी की जाती है।
जबकी किसान को अन्य का दाता कहा जाता है।
लेकिन पदाधिकारीगण कैसे समझेंगें।
उन्हें जमीनी हकीकत कैसे पता चलेगी।
किसानों की तरह खेत में खून पसीना बहाना पड़ेगा तभी तो समझ में आएगा।
आज किसान मेहनत मजदूरी कर खेत में आनाज उगाते हैं।
तभी तो सब का पेट भरता है।
आज किसान अनाज उगाना छोड़ देगा तो कुर्सी तोड़ने वालों की क्या हालत होगी कभी सोचा है।
जबकी बिस्कोमॉन के बगल में ही पदाधिकारी,आवास एवं अनुमंडल है।
लेकिन पदाधिकारी की नजर से ओझल है।
या जान कर अनजान बने हुए हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा की किसान के साथ हो रहे अन्याय के साथ कब तक न्याय मिल पाती है।

Related posts

दोपहिया वाहन चालको से 3500 रुपए जुर्माना वसूल

admin

समस्तीपुर के बेटी स्वीटी ताक्क्षे अभिनेत्री के तौर पर पहचान बनाना चाहती है

admin

अनुपलाल यादव महाविद्यालय में शाशि निकाय के नए अध्यक्ष बनाए गए।

ETV NEWS 24

Leave a Comment