ETV News 24
Other

नियोजित कर्मचारियों को रिटायर होने पर। पेंशन नहीं मिलने को लेकर संगठन को किया जा रहा है मजबूत

रिपोर्ट:-बलराम कुमार

त्रिवेणीगंज /सुपौल

सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय सभागार में नियोजित कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत बनाने को लेकर की बैठक।
बैठक में जिला से आए नियोजित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, सचिव, व अन्य लोगों ने कर्मचारी संघ को मजबूत बनाने के लिए विचार विमर्श किया।
साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए अनुमंडल,स्तर पर एवं ब्लॉक स्तर पर अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारणी,का विचार विमर्श से चयनित किया गया।
जिला के जिला सचिव,सी डी सिंह,विनोदानंद झा, अध्यक्ष,विवेकानंद झा, उपाध्यक्ष,अमरेंद्र कुमार झा,कार्यकारी,अध्यक्ष,सूर्य नारायण राम, कार्यकारी सचिव,सुरेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष, ने अनुमंडल सभागार में सभी नियोजित कर्मचारी,पंचायत सचिव, प्रधानमंत्री आवास सहायक, बालविकास परियोजना के पर्यवेक्षिका,कम्प्यूटर ऑपरेटर, एवं अनुमंडल,ब्लॉक, के सभी नियोजित कर्मचारी मौजूद थे।
वहीं अनुमंडल, ब्लॉक, में अलग अलग अध्यक्ष,सचिव, उपाध्यक्ष, कार्यकरणी, पद के लिए चुना गया।
वहीं अनुमंडल में सत्यनारायण राम,अध्यक्ष, केशव कुमार, सचिव, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार,प्रखंड में मो0 कलीमुद्दीन, अध्यक्ष, रीता कुमारी,दिलीप कुमार चौबे,मो0 जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष,
राजकिशोर रंजन,कोषाध्यक्ष,
वीरेंद्र कुमार, सचिव,मो0 शादाब हसन खान,चंद्रशेखर प्रसाद,
संयुक्त सचिव,रामविलास राम, संरक्षक,सौरभ शेखर, मौजीलाल मेहता,शिवचंद्र राम,जय कुमार सरदार,कार्यकरणी सदस्य, सभी की सहमति से बनाया गया।
वहीं सी डी सिंह ने बताया कि सरकार नियोजित कर्मचारियों की पेंशन बन्द कर दी।
इसलिए हमलोग सभी नियोजित कर्मचारी संगठन को मजबूत कर पेंशन की मांग करेंगें।
क्योंकि नोकरी से रिटायर होने के बाद पेंशन ही बुढ़ापे की लाठी होती है।
रिटायरमेंट में जो रुपए मिलते हैं वो रुपए तो घर के बच्चे ले लेते हैं।
पेंशन ही बुढ़ापे में सहारा बनता है।

Related posts

शेखपुरा की बेटी लॉ एग्जाम में बनी टॉपर,कानून के सहारे महिलाओं और गरीबों को दिलाएगी न्याय

admin

शिव शक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन

admin

नीली क्रांति से बढ़ेगी किसानों की आय- नीरज

admin

Leave a Comment