ETV News 24
Other

पीडिता ने लगाई न्याय की गुहार थानेदार ने किया टालमटोल।

जमुई/बिहार

जमुई से अजीत कुमार की रिपोर्ट

लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव में 5 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही धर्मवीर साव उर्फ दुखन साव पिता अजीत साव ने बच्ची को फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना सोमवार दोपहर शाम 3:00 बजे के करीब की है जब बच्ची घर में खेल रही थी तो गांव के ही दुखन साव ने पीडिता को समोसा देने का प्रलोभन देकर अपने घर बुलाकर ले गया और बच्ची के साथ एक कमरे में बंद हो गया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्ची की मां लक्ष्मी देवी उक्त वहसी के दरवाजे को खटखटाया लेकिन वह दरवाजा नहीं खोला। पीड़िता की मां ने फिर घर आकर अपनी सास को और ससुर को बताया कि मेरी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना घट रही है। मेरी बेटी चिल्ला रही है। तब उसकी सास पीड़िता की दादी अकोला देवी पति नुनमणी सिंह उसके घर के दरवाजे पर लात मार कर घक्का देने लगा तब जाकर दुखन साव ने दरवाजा खोला और बच्ची रो रही थी। उसके बाद बच्ची के माँ के साथ मारपीट की गयी एवं जख्मी कर दिया गया। उसके बाद उस बच्ची को जब घर में ले जाकर पीडिता के दादी अकोला देवी ने देखी तो देखकर दंग रह गयी। बच्ची ने डरते हुए बताया कि उसके साथ जोर जबरदस्ती किया गया और देखने से भी ऐसा प्रतीत हो रहा था बच्ची काफी डरी हुयी थी। बेचारी अकोला देवी ने गांव के लोगों को एकत्रित कर के घटना की जानकारी दी। तब समाज के लोगों ने उसे लक्ष्मीपुर थाना भेजा लेकिन थानेदार ने नजर अंदाज किया और कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने उक्त घटना की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक रामपुकार सिंह को दी। डीएसपी राम पुकार सिंह के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुखन साव एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया। साथ में पुलिस ने बच्ची और बच्ची की मां और उसके दादा को साथ में थाना ले गये,और पीडिता के परिजनों को मंगलवार को 11:00 बजे तक थाना में बैठाया रखा। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि यह मामला लड़ाई झगड़ा का है। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने इसे मानने से इंकार कर दिया ग्रामीण इसका विरोध करने लगे तो थानेदार ने ग्रामीणों को वहां से डांट कर भगा दिया। तब ग्रामीणों ने पीड़िता उसके दादा और उसकी माँ को सदर अस्पताल में पीडिता को भर्ती कराकर मेडिकल जांच कराने की गुहार लगायी। यहां मीडिया कर्मियों के समक्ष पीड़िता की माँ एवं दादा जी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की बात दुहरायी,वहीं ग्रमीण भी इस बात पर अडे रहे। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही बिहार,झारखंड महिला आयोग की प्रभारी प्रमिला देवी एवं उनकी टीम पहुचीं एवं उक्त मामले को जमुई आरक्षी अधीक्षक के समक्ष उठाया तब जाकर लक्ष्मीपुर थाना प्रभारी सक्रिय हुए एवं महिला थाना अध्यक्ष ज्ञान भारती के द्वारा मेडिकल जाँच हेतू कागजात लेकर शाम लगभग 3:15 मिनट पर जमुई सदर अस्पताल पहुचीं। महिला थाना अध्यक्ष एवं महिला आयोग की सदस्या की निगरानी में बच्ची का मेडिकल टेस्ट किया गया जिसका रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं ग्रामीण ओमप्रकाश सिंह आनंद कुमार सिंह त्रिदेव सिंह मंगल सिंह मनोज सिंह गुड्डू सिंह गीता देवी उर्मिला देवी वीरेंद्र सा मुनचुन सिंह मदन सिंह प्रवीण कुमार सिंह राजेंद्र सिंह सुजीत सिंह सुधांशु सिंह एवं अन्य ग्रामीणों ने इस घटना की पुष्टि की है एवं ग्रमीण सदर अस्पताल जमुई में ड़टे रहे। पीड़ित परिजन से मिलने भाजपा के भूतपूर्व जिला अध्यक्ष भास्कर सिंह एवं वर्तमान जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह जी,समाज सेवक गौरव सिंह राठौड़ भी सदर अस्पताल जमुई आए और पीड़िता के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर के साथ देने का वादा किया।मामला को बिगडते देख महिला थानाध्यक्ष ज्ञान भारती ने पीडिता की माँ लक्ष्मी देवी पति राकेश कुमार सिंह के लिखित आवेदन के आलोक में अभियुक्त धर्मवीर साव उर्फ दुखन साव के विरूद्ध काण्ड संख्याँ 77/19 धारा 376,POCSO एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया है।

Related posts

19 एवं 21 दिसंबर को वाम दल एवं राजद के बंद कांग्रेस समर्थन करेगी

admin

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती मनी

admin

पार्टी के विकास के लिए एक मात्र साधन कार्यकर्ता: मंत्री

admin

Leave a Comment