ETV News 24
Other

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती मनी

सासाराम/बिहार

रोहतास। सम्राट अशोक क्लब की बैठक स्थानीय कुशवाहा मार्केट में हुई। जिसमें भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष पिटू कुमार मौर्य ने की। क्लब के मीडिया प्रभारी कलेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती चांदनी चौक परसथुआ में तीन जनवरी को मनाई जाएगी। जिसका उद्घाटन विधायक वशिष्ठ सिंह करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रेखा गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीट प्रिया सहित अन्य गणमान्य लोग रहेंगे। बैठक में डॉ. राजेश, ज्ञानेश्वर सिंह, पंकज मौर्य, विकास सिंह, संतोष सिंह, दुर्गा कुमार, हरेन्द्र कुमार, सुजीत प्रकाश सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

दुष्कर्म व जलाकर मारने वाले आरोपी पर कार्रवाई की मांग पर परिजनों ने एसपी के समक्ष किया प्रदर्शन

admin

सत्ता पाने के लिए रस्साकस्सी तेज

ETV NEWS 24

सात निश्चय योजना के तहत पानी टंकी निर्माण में अनियमितता, गुस्साए लोगों ने किया जमकर हंगामा

ETV NEWS 24

Leave a Comment