ETV News 24
Other

पार्टी के विकास के लिए एक मात्र साधन कार्यकर्ता: मंत्री

बिक्रमगंज/ रोहतास

कार्यकर्ता पार्टी के संचालक होते है। पार्टी के विकास का एकमात्र साधन कार्यकर्ता है। उनके परिश्रम से पार्टी आगे बढ़ती है। उक्त बातें सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शनिवार को बिक्रमगंज में भाजपा के शाहाबाद प्रक्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के गुर सिखाते हुए कहा कि गांव-देहात व शहरों के मुहल्लों में जाए व आमजनों को 15 वर्ष के जंगलराज व वर्तमान केंद्र-राज्य की सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं। राजद व कांग्रेस के काले कारनामों को उजागर करे। ताकि लोग समझ सके कि एनडीए की सरकार व महागठबंधन की सरकार में क्या अंतर है। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार व संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह ने किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के टिप्स सुझाए। कार्यकर्ताओं को इसकी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। किसानों को बेमौसम बारिश से हुई क्षति पर कहा कि जिला प्रशासन से किसानों की फसलों की हुई क्षति का आकलन कर मुआवजा के लिए दबाव बनाया जाएगा।

Related posts

ट्रक ने मारी महिला को टक्कर, दरवाजे पर बैठी थी महिला

admin

रेड लाइट एरिया के बच्चों का होगा सर्वेक्षण

ETV NEWS 24

धनरुआ में बिना स्वास्थ्य जांच के ही अररिया से आए चार लोगों को होम क्वारेंटाइन में भेजा

admin

Leave a Comment