ETV News 24
Other

चुनाव प्रक्रिया संचालन में कार्यरत आप सभी अधिकारियों व कर्मियों की अहम भूमिका- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

देवघर/झारखंड
*■ चुनाव प्रक्रिया से जुड़े हर कर्मचारी की चुनाव के सफलतम समापन में अहम भूमिका होती है….*
==================
*■ सभी मतदान केंद्रों एवं कलस्टरों पर पानी, बिजली, शौचालय चिकित्सा के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध….*
==================
*■ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2019 को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक व सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी प्रबंधों को पुख्ता करने के लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं….*
==================
विधानसभा चुनाव, 2019 के मद्देनजर कुमैठा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी चुनाव प्रक्रिया से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने कहा कि कहा कि सभी आयोग की गाइड लाइन का पालन करें। किसी भी स्थिति में नियम के विरूद्ध कार्य न करें। शांतिपूर्ण व स्वच्छ मतदान कराना हम सभी का लक्ष्य है। यह तब सफल होगा जब सभी मिलकर काम करें।
इसके अलावे उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के साथ देवघर विधानसभा क्षेत्र में पहली बार प्रयोग हो रहे बूथ एप्प से जुड़ी विस्तृत जानकारी पूर्व में आप सभी को प्रशिक्षण में दी गई है। ऐसे में आप सभी मतदान को सुचारू तरीके से संपन्न करवाने के लिए जरूरी है कि पोलिंग स्टेशन पर तैनात हर कर्मचारी इनके संचालन में पूरी तरह से प्रशिक्षण की बातों को याद रखे। उन्होंने कहा कि मतदान शुरू होने से 1 घंटा पूर्व प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट के समक्ष माॅक पोल करवाया जाएगा। चुनाव में प्रत्येक कर्मचारी-अधिकारी निष्पक्ष व पारदर्शी हो और यह दिखे भी। इसके अलावे उन्होंने सभी को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को सील करने, टेस्ट पोल, माॅक पोल, चुनाव सामग्री लेने, लिफाफे बंद करने तथा मतदान उपरांत सामग्री वापस जमा करवाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इसके अलावे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने सभी माइक्रो आब्जर्वर के कार्यो की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक संवैधानिक कार्य है जिसे बड़े ही ध्यानपूर्वक, सकारात्मक एवं सुधारात्मक दृष्टिकोण से सम्पन्न किया जाना है। माइक्रो आब्जर्वर को बताया गया कि उन्हें पी.सी.सी.पी का नम्बर, वाहन ईंधन, नियुक्ति पत्र, 18 बिन्दु वाले प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर को यह सुनिश्चित कराना है कि अगर मतदान कार्य में कहीं कोई गलती ना हो। किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ने पर वे संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी से सीधे सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावे उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों की सुविधा हेतु सभी कलस्टरों व बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाएं के साथ चिकित्सा की व्यवस्था भी उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही महिला मतदान कर्मियों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा गया है। मतदान के दिन सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र नियमित रूप से खुले रहेंगे। सभी बूथों व कलस्टर व मतदान केंद्र के आसपास एंबुलेंस के साथ डॉक्टर की टीम भी उपलब्ध रहेगी।
इसके दौरान उन्होंने जानकारी दी कि विधानसभा चुनाव को लेकर बनाये गए कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिनुक्त किया गया जो समय-समय पर आप सभी को फोन कर चुनाव गतिविधियों की जानकारी लेंगे। इसके अलावे उन्होंने चुनाव कार्य प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यहाँ से मशीनों को लेकर निकलने के बाद आप सभी रास्ते मे बिना वजह के ना रुके। प्रयास करे कि गंतव्य स्थान पर पहुच कर ही रुके।
इससे अलावे उन्होंने चुनावी ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने को लेकर आपसी सामंजस्य बिठा कर पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना कार्य निभाना सुनिश्चित करने की बात कही।
अपने संबोधन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने चुनाव कार्य मे प्रतिनुक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा झारखंड के महात्यौहार विधानसभा आम चुनाव,2019 में अपने कार्यशैली और मतदाताओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए मिशाल कायम करें।
*■ 15’महिला बूथों पर सुबह जायेंगी महिला मतदान कर्मीः जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त….*
महिला मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने कहा कि देवघर विधानसभा क्षेत्र में 7 व मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में 8 महिला बूथ बनाये गए है। मतदान कार्य में आप सभी कि भागीदारी बढ़ाने के साथ महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिला संचालित मतदान केन्द्र बनाये गए है। सभी महिला बूथों पर पीठासीन पदाधिकारी से लेकर पी-1, पी-2, पी-3 कर्मी सभी महिला कर्मी होंगी। इसके अलावेे उपायुक्त द्वारा महिला कर्मियों को चुनाव सम्पन्न कराने से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां से अवगत कराया गया। साथ ही कल होने वाले मतदान को लेकर प्रातः अपने समय से अपने बूथों पर पहुचने का निर्देश दिया।
*■ देवघर व मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के 220 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा की गयी है सुनिश्चित…..*
इस जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि देवघर विधानसभा क्षेत्र में 115 एवं मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में 105 बूथों पर वेबकास्टिंग सुविधा सुनिश्चित की गयी है। ऐसे में आप सभी अधिकारी व कर्मियों को लाइव वेबकास्टिंग के तहत निर्वाचन आयोग के वरीय अधिकारी भी मतदान केंद्र की पूरी स्थिति पर नजर रखेंगेे। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को बूथों पर वेबकास्टिंग से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावे वेबकास्टिंग के जरिए प्रशासन की भी सीधी नजर रहेगी। समाहरणालय में आधुनिक सुविधाओं से लैस वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां बड़ी स्क्रीन पर वेबकास्टिंग से जुड़ी टीमें बूथ की एक-एक गतिविधि पर नजर रखेंगी।
*■ मतदाताओं की सुरक्षा के किये गए है व्यापक इंतजामः जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त….*
इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि देवघर व मधुपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए है। पर्याप्त मात्रा में फाॅर्स की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है। एफएसटी एवं एसएसटी की टीमों को 24×7 एक्टिव रहने का निर्देश दिया गया है। सभी सीमाओं पर नाकें लगाए है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों को संयुक्त रूप से तैनात किये गए है। इसके अलावे उपायुक्त द्वारा बताया गया कि बूथ की एक-एक गतिविधि पर नजर रखने के क्रम में पुलिस के अधिकारी भी हर हरकत पर निगाह रखेंगे। यदि किसी बूथ पर कोई पुलिस जवान या पुलिस अधिकारी या अनधिकृत व्यक्ति बूथ के अंदर ईवीएम की ओर प्रवेश करता दिखेगा तो उसे तत्काल निलंबित किया जाएगा।
*इस अवसर पर* पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री शैलेंद्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता श्री चंद्र भूषण, अनुमंडल पदाधिकारी श्री विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुुपुर श्री योगेन्द्र प्रसाद, प्रशिक्षु आईएएस श्री रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विशालदीप खलखो, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा के साथ विभिन्न कोषांगों के नोडल अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

पैक्स चुनाव हेतु प्रथम चरण का मतगणना सम्पन्न,, ज्यादातर पुराने प्रत्याशियों की हुयी जीत,,

admin

राष्ट्रीय नाई महासभा। की ओर से रामनाथ ठाकुर राज सभा प्रत्याशी बनने पर दी बधाई

admin

बिक्रमगंज में भाजपा के शाहाबाद की हुई बैठक, कई नेता हुए शामिल

admin

Leave a Comment