ETV News 24
Other

लंबे लॉकडाउन ने फूलों की महक फीकी कर डाली फूल की खेती करने वाले किसानों की डूब रही पूंजी

रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू किये गये लॉकडाउन ने रोजगार-धंधे के साथ खेती-बाड़ी पर भी बुरा असर डाला है। लॉकडाउन की वजह से जिला के किसानों को भारी नुकसान सहना पड़ रहा है। यह नुकसान नगदी या कहें व्यावसायिक फसलों की खेती वालों किसानों को अधिक सहना पड़ रहा है। जिला में प्याज तथा पान की खेती को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद लॉकडाउन ने अब जिला में फूलों की महक को भी फीकी कर रहा है। यहां हम जिला के बसंत गांव के उन किसानों को दुर्दशा बताने का प्रयास कर रहे हैं,जो फूलों की खेती शुरू की है। जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर शेखपुरा-जमुई एनएच 333 ए पर बसा गांव बसंत। पहले से पत्थर तथा प्याज के कारोबार व खेती में शुमार शेखपुरा जिला की पहचान में नया तगमा लगाने के लिए बसंत गांव के कुछ प्रगतिशील किसानों ने गेंदा फूल की खेती शुरू की थी। मगर पुरानी कहवात है न- सिर मुड़ाते ओले पड़े। यही कहावत बसंत के इन किसानों पर सच साबित हो रही है। गांव के किसानों के लिए लॉकडाउन विलेन बनकर सामने खड़ा हो गया। गेंदा फूल की खेती करने वाले किसान संतोष प्रसाद तथा सुनील कुमार ने बताया पिछले साल से यहां फूल की खेती शुरू हुई है। पिछले साल फूल की खेती से अच्छी आमदनी हुई तो इस साल कई और किसानों ने भी बसंत गांव में गेंदा फूल की खेती की। मगर लॉकडाउन फूलों की खेती को बर्बाद कर रहा है। किसानों ने बताया लॉकडाउन के वजह से फूलों की बिक्री ठप है। पहले ये फूल शेखपुरा सिकंदरा जमुई तथा अन्य छोटे बाज़ारों में बिक जाते थे। लॉकडाउन की वजह से इस बार फूल खेतों में ही बर्बाद हो रहे है। इस मामले में कृषि विभाग की क्या राहत दे सकता है।

Related posts

बिहार राज शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति धनरूआ के तत्वधान में 9 में दिन भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समीप धनरुआ प्रखंड अध्यक्ष सह अनुमंडल संयोजक गजेंद्र कुमार हिमांशु के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन किया

admin

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विनोद सिंह की एक और नई पहल

admin

फिल्मी गाने और डायलॉग से समझाते मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष ,सांभा लॉक डॉन नहीं पालन करने वाले के ऊपर सरकार ने कितना जुर्माना रखा है

admin

Leave a Comment